एक्सप्लोरर

संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को लेकर लगे बोर्ड, राज ठाकरे की MNS ने क्या लिखवाया?

Aurangzeb Tomb Row: महाराष्ट्र में मनसे कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र से दूरी वाले बोर्ड लगाए हैं. इससे उनका मकसद यह बताना है कि मराठाओं पर आक्रमण करने आए मुगल शासक को कहां गाड़ा गया था.

Aurangzeb Tomb Row: महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहा विवाद खत्म नहीं हो रहा है. अब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने नया कदम उठाया है. मनसे नेताओं ने पूरे छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र को लेकर बोर्ड लगाए हैं. 

जगह-जगह लगाए गए इन बोर्ड पर उस स्थान से औरंगजेब की कब्र की दूरी बताई जा रही है. मनसे ने जो बोर्ड लगाए हैं, उसपर इस बात की जानकारी है कि औरंगजेब की कब्र वहां से कितनी दूर है. जैसे-
क्रांतिचौक से 27 किमी
जिला न्यायालय से 26 किमी
बाबा पेट्रोल पंप से 25 किमी
होली क्रॉस स्कूल 24 किमी
नगर नाका 23 किमी
पडेगांव 21 किमी
शरणपुर 14 किमी

मनसे कार्यकर्ताओं के मुताबिक, ऐसे किलोमीटर दिखाने वाले ये बोर्ड इसलिए लगाए गए हैं ताकि सभी को पता चल सके कि हम पर हमला करने वाले दुश्मन को कहां गाड़ा गया है. 

राज ठाकरे ने भी दिया था बयान
गुढ़ी पड़वा के पर्व पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने जनता को संबोधित करते हुए औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि औरंगजेब की कब्र से सारी साज-सज्जा हटाकर उसे एक सामान्य कब्र की तरह रखा जाना चाहिए. वहां एक बोर्ड लगवाना चाहिए, जिसपर लिखा हो, "हम मराठों को समाप्त करने आया था, उसे यहीं गाड़ा गया है."

राज ठाकर ने कहा था कि यह इतिहास हर किसी को जानना चाहिए. हमारी अगली पीढ़ी के हर युवा को, हर स्कूली बच्चे को यह जानना चाहिए कि जो हमसे दुश्मनी लेने आया था उसे कहां गाड़ दिया गया. 

खुलदाबाद में है औरंगजेब की कब्र
जानकारी के लिए बता दें कि औरंगजेब की कब्र छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुलदाबाद में स्थित है. पहले इस जिले का नाम औरंगाबाद हुआ करता था, जिसके महायुति सरकार में बदल कर वीर संभाजी महाराज के नाम पर रखा गया. 

यह भी पढ़ें: नागपुर: पहले कुचला, फिर मदद के बहाने गाड़ी में बिठाया और आगे जाकर गाड़ी से फेंक दिया

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
Maharashtra: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
महाराष्ट्र: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget