एक्सप्लोरर

NDA में हो सकती है राज ठाकरे की एंट्री, CM शिंदे की पार्टी ने कहा- 'अगर वो आए तो...'

Lok Sabha Elections 2024: मनसे नेता राज ठाकरे और बीजेपी के नेताओं के बीच मुलाकात में तेजी आई है. लोकसभा चुनाव से पहले मुलाकातों के इस दौर के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

Maharashtra News: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में NDA का कुनबा बढ़ सकता है. सूत्र बताते हैं कि राज ठाकरे (Raj Thacekray) की मनसे चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हो सकती है. उन्होंने बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) से सोमवार को मुलाकात की. यह मुलाकात करीब एक घंटे चली. माना जा रहा है कि राज ठाकरे को दिल्ली बुलाया जा सकता है जहां वह बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे. 

राज ठाकरे के एनडीए से जुड़ने की खबरें काफी समय से चल रही हैं और इस पर चर्चा तब और तेज हो गई थी जब उन्होंने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और सीएम एकनाथ शिंदे से कई बार मुलाकात की थी. शेलार, देवेंद्र फडणवीस के करीबी हैं. वह राज ठाकरे के आवास पहुंचे थे जहां दोनों की मुलाकात हुई. वहीं, हाल ही में जब देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया था कि उनकी मुलाकात राज ठाकरे से बढ़ रही है क्या वह एनडीए का हिस्सा बनने वाले हैं. इस पर न तो उन्होंने इनकार किया था और ना ही स्वीकार किया था.

राज ठाकरे आए तो अच्छी बात- शिवसेना
उधर, एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के नेता शंबूराज देसाई का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर राज ठाकरे एनडीए में आते हैं तो अच्छा रहेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी का नारा 'अबकी बार 400 पार' है और सभी सहयोगी इस पर काम कर रहे हैं. 

इन नेताओं के आने से मजबूत हुआ एनडीए
चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस के दो बड़े नेता उसका दामन छोड़कर जा चुके हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा शिवसेना में शामिल हो गए तो पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने बीजेपी का दामन थाम लिया. दोनों को इसका रिवॉर्ड भी मिल गया है. दोनों को ही राज्यसभा भेजा जा रहा है. महाराष्ट्र की दो अहम पार्टी बाला साहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना और शरद पवार द्वारा गठित एनसीपी का विभाजन हो चुका है. जिस गुट को पार्टी का चुनाव चिह्न और नाम मिला है वह फिलहाल सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार का हिस्सा है. ऐसे में एनडीए की स्थिति महाराष्ट्र में पहले से मजबूत हुई है. 

ये भी पढ़ें- Raj Thackeray: राज ठाकरे ने चुनाव आयोग को दी चेतावनी, शिक्षकों से बोले- नहीं करें इनका काम, क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget