एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनते ही राज ठाकरे ने किया बड़ा ऐलान, 'अगले 5 सालों तक मेरी पार्टी...'

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बधाई दी. साथ ही अच्छे कामों में सहयोग का आश्वासन दिया.

Raj Thackeray On Devendra Fadnavis: बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (5 दिसंबर) को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इस मौके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने तीनों नेताओं को बधाई दी.

साथ ही ऐलान किया कि एमएनएस महायुति सरकार के अच्छे फैसलों का समर्थन करेगी. राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज मेरे मित्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई.''

उन्होंने कहा, ''वास्तव में उन्हें यह मौका 2019 में मिलना चाहिए था, लेकिन तब और बाद में 2022 में जो हुआ, उससे वो मौका चूक गए. लेकिन इस बार, मुझे आशा है कि महाराष्ट्र की जनता ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को जो अविश्वसनीय बहुमत दिया है, उसका उपयोग आप इस राज्य के लिए, यहां के मराठी लोगों के लिए और मराठी भाषा और संस्कृति के लिए करेंगे.''

गलतियों से अवश्य अवगत कराएंगे- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने आगे कहा, ''अगले 5 वर्षों तक सरकार की किसी भी अच्छी पहल का मैं और मेरी पार्टी समर्थन करेगी. लेकिन अगर हमें लगता है कि सरकार गलतियां कर रही है, भले ही विधानसभा में यह संभव न हो, तो हम विधानसभा के बाहर सरकार को उनकी गलतियों से अवश्य अवगत कराएंगे.''

उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और उनके सभी भावी कैबिनेट सहयोगियों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से शुभकामनाएं!''

राज ठाकरे की पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें एक भी सीट हासिल नहीं हुई. उनके बेटे को भी हार का सामना करना पड़ा.

एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी CM पद की शपथ, लेकिन महाराष्ट्र में पिक्चर अभी बाकी है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC के विरोध में मुस्लिम नेता, अब शरद पवार गुट ने कहा, 'गलतफहमी है कि...'
UCC के विरोध में मुस्लिम नेता, अब शरद पवार गुट ने कहा, 'गलतफहमी है कि...'
मनोज जरांगे ने मुंबई का दौरा रोका, सामने आई ये वजह
मनोज जरांगे ने मुंबई का दौरा रोका, सामने आई ये वजह
आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, 'दिशा सालियान से कभी मैं...'
आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, 'दिशा सालियान से कभी मैं...'
लालबागचा राजा बने धनकुबेर! दो दिन में मिला सवा करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा
लालबागचा राजा बने धनकुबेर! दो दिन में मिला सवा करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
Embed widget