एक्सप्लोरर

Light And Sound Show: रायगढ़ किले में 5 जून को होगा 'लाइट एंड साउंड शो' का आयोजन, शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगा कार्यक्रम

महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में 5 जून को 'लाइट एंड साउंड' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें शिवाजी महाराज के जन्म से लेकर मृत्यु तक की घटनाओं को शामिल किया जाएगा. दर्शक शो को 180 डिग्री से देख सकेंगे.

Light And Sound Show: महाराष्ट्र के रायगढ़ किले (Raigarh Fort) में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के जीवन पर आधारित पहला 'लाइट एंड साउंड' कार्यक्रम (Light And Sound Show) इस साल पांच जून को होगा. रायगढ़ विकास प्राधिकरण (Raigarh Development Association) के अध्यक्ष और शिवाजी के वंशज संभाजी छत्रपति ने शनिवार को बताया कि प्राधिकरण ने किले के कुछ हिस्सों में संरक्षण का काम शुरू कर दिया है. वह पांच जून के इस शो की तैयारी में जुटा है, जिसके अगले ही दिन सन् 1674 में उनका राज्याभिषेक किया गया था.’

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की पटकथा या रूपरेखा को संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिल गई है. इस दौरान शिवाजी महाराज के जन्म से लेकर उनकी मृत्यु तक की घटनाओं को शामिल किया जाएगा. दर्शकों के बैठने और कार्यक्रम देखने के लिए होलिका मॉल के पीछे की चट्टानी सतह का उपयोग किया जाएगा. दर्शक शो को 180 डिग्री से देख सकेंगे.

सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला पर स्थित है किला

अधिकारी ने जानकारी दी, 'हम (रायगढ़ विकास प्राधिकरण) ने तीन साल पहले एएसआई को 11 करोड़ रुपये का अंतरण किया था. लेकिन अभी तक किले के संरक्षण कार्यों के लिए राशि का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया गया है. यह किला, रायगढ़ जिले में सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला में स्थित है. उसे 17वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में शिवाजी महाराज ने बड़े पैमाने पर बनाया था. यह मराठा साम्राज्य की राजधानी थी. रायगढ़ किला स्मारक को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित करता है, जिसमें शिवाजी का दरबार, आवासीय भवनों के अवशेष, जगदीश्वर मंदिर और शिवाजी महाराज की समाधि भी शामिल है.

अब रायगढ़ विकास प्राधिकरण ने किले के कुछ हिस्सों में संरक्षण का काम शुरू कर दिया है जिसके तहत 5 जून को होने वाले 'लाइट एंड साउंड' कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं. इस दौरान दर्शक 180 डिग्री से शो का आनंद उठा पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'समय बदल गया, न्याय बदल गया, पार्टी की दिनदहाड़े डकैती हुई...', जयंत पाटिल ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget