एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: किसने दिया कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण को BJP में शामिल होने का खुला ऑफर?

Maharashtra News: अशोक चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद इस तरह की चर्चाएं चल रही थीं कि अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. लेकिन चव्हाण ने इन चर्चाओं का खंडन कर दिया.

Mumbai News: बीजेपी नेता और राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) ने कांग्रेस (Congress) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) को बीजेपी (BJP) में शामिल होने की खुली पेशकश की है. विखे पाटिल ने कहा कि कांग्रेस की हालत क्या हैं अशोक चव्हाण जैसे बड़े नेता इसको अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण एक बड़े नेता हैं जहां दुनिया ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा है लिहाज़ा अशोक चव्हाण को भी विचार करना चाहिए.

चव्हाण ने बीजेपी में शामिल होने की बात का किया खंडन

बता दें कि अशोक चव्हाण और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद इस तरह की चर्चाएं चल रही थीं कि अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन चव्हाण ने इन चर्चाओं का खंडन कर दिया. उनके खंडन के बाद एक बार फिर से राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अशोक चव्हाण को बीजेपी में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है इसलिए अशोक चव्हाण को इस बारे में सोचना चाहिये. उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण एक समर्थ नेता हैं, पूरी दुनिया ने पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है इसलिए उन्हें भी इस पर विचार करना चाहिए.

महाराष्ट्र में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों से पहले बीजेपी और शिंदे गुट के नेता एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं. इस तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं कि महाविकास अघाड़ी के कुछ बड़े नेता बीजेपी में शामिल होने के इच्छुक हैं.

'हम शिंदे के हर सवाल का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं'

वहीं उस्मानाबाद और औरंगाबाद का नाम बदलने के मुद्दे पर संजय राउत द्वारा शिंदे सरकार की कड़ी आलोचना किये जाने को लेकर पाटिल ने कहा कि संजय राउत कौन हैं. उन्हें हम इतनी अहमियत क्यों दें? उन्होंने कहा कि जब वह ढाई साल की सरकार में थे तो वो औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ा रहे थे. विखे पाटिल ने कहा कि संजय राउत जो कहते हैं उसका जवाब देने के लिए हम बाध्य नहीं हैं.

'कांग्रेस के 7 विधायक बीजेपी में शामिल होने को बेताब'

बता दें कि वर्तमान में राज्य में कांग्रेस के 44 विधायक हैं, लेकिन लंबे समय से कहा जा रहा है कि बीजेपी-शिंदे की सरकार बनने के बाद इनमें से 7 विधायक बीजेपी में शामिल होने को बेताब हैं, जिनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री और 4 पूर्व मंत्री भी शामिल हैं. हालांकि अब देखना यह होगा कि विखे पाटिल के बीजेपी में शामिल होने के ऑफर पर अशोक चव्हाण क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

यह भी पढ़ें: Aurangabad: 'उस्मानाबाद को 'धाराशिव' नाम देने पर कोई आपत्ति नहीं', केंद्र सरकार ने कोर्ट को दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget