एक्सप्लोरर

Jalgaon Train Accident: जलगांव ट्रेन हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ कर हुआ 13, एक अफवाह ने ले ली कई जानें 

Jalgaon Pushpak Train Accident: जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में अफवाह के बाद यात्रियों ने चेन खींचकर छलांग लगा दी थी. इस हादसे में अब तक 13 लोग मारे गए हैं, जबकि कई घायल हैं.

Pushpak Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है. इसकी जानकारी जलगांव कलेक्टर आयुष प्रसाद ने दी है. जिलाधिकारी ने बताया है कि जलगांव में अफवाह की वजह से हुए हादसे में बुधवार तक 12 लोगों के जान जाने की सूचना थी. गुरुवार (23 जनवरी) को एक अन्य घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है.

दरअसल, जलगांव में स्टेशन से आगे बढ़ते ही लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ने ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारी निकलने लगी. संभवत: ब्रेक बाइंडिंग के कारण निकली इस चिंगारी को देख यात्रियों को आग लगने का शक हुआ. यह अफवाह इतनी तेज फैली कि ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जान बचाने के लिए लोग ट्रेन की चेन खींच कर पटरियों पर कूदने लगे. 

मौत के मुंह में लगा दी छलांग

जान बचाने के चक्कर में कूदे लोगों को यह नहीं पता था कि असल में वे मौत के मुंह में कूद रहे हैं. कुछ लोग ट्रेन की एक तरफ पुलिया की दीवार के पास कूदे और कुछ लोग दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पर उतरे. शार्प टर्न होने के कारण उन्हें सामने से आने वाली ट्रेन का अंदाजा नहीं लगा. ऐसे में तेज रफ्तार में आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कई यात्री आ गए. बताया जा रहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 से 15 लोग घायल हैं. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि सब कुछ इतना तेज हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया. कुछ समझ पाते इससे पहले कर्नाटक एक्सप्रेस की नीचे कई लोग आ चुके थे. हादसा इतना वीभत्स था कि किसी के पैर कटे तो किसी का सिर धड़ से अलग हो गया. इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है और घायलों के साथ-साथ मृतकों के परिवार को भी मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Pushpak Train Accident: 'मैंने खुद देखा, किसी ने चेन खींची और...', पुष्पक ट्रेन हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने क्या-क्या बताया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: सिया ने पहले भी की थी मंगेतर केतन को मारने की कोशिश, हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट
सिया ने पहले भी की थी मंगेतर केतन को मारने की कोशिश, हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट
मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, बारिश बनी मुसीबत, जगह-जगह जलभराव ने खोली BMC के दावों की पोल
मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, बारिश बनी मुसीबत, जगह-जगह जलभराव ने खोली BMC के दावों की पोल
Beed News: बीड में होटल संचालक की हत्या पर उबाल, परिजन का अंतिम संस्कार से इनकार
महाराष्ट्र: बीड में होटल संचालक की हत्या पर उबाल, परिजन का अंतिम संस्कार से इनकार
Maharashtra: ड्रग्स के खिलाफ फडणवीस सरकार का बड़ा एक्शन, 4 महीने में 1626 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र: ड्रग्स के खिलाफ फडणवीस सरकार का बड़ा एक्शन, 4 महीने में 1626 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा की तरह रौंद देते...', यूएस-इजरायल जंग में किस हथियार ने ईरान में भारी तबाही होने से बचाया, पेजेश्कियान ने बताया
'गाजा की तरह रौंद देते...', जंग में किस हथियार ने ईरान में भारी तबाही होने से बचाया, पेजेश्कियान ने बताया
मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, बारिश बनी मुसीबत, जगह-जगह जलभराव ने खोली BMC के दावों की पोल
मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, बारिश बनी मुसीबत, जगह-जगह जलभराव ने खोली BMC के दावों की पोल
'अमेरिकी एजेंसी के आंकड़े बकवास', ट्रंप ने अपने ही सरकार के डेटा को बताया बुलशिट, नई किताब में खुलासा 
'अमेरिकी एजेंसी के आंकड़े बकवास', ट्रंप ने अपने ही सरकार के डेटा को बताया बुलशिट, नई किताब में खुलासा 
Rohit Sharma New ODI Record: वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम
वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम
'तारक मेहता' के 'चंपक चाचा' की रियल फैमिली से मिलिए, अमित भट्ट के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
'तारक मेहता' के 'चंपक चाचा' की रियल फैमिली से मिलिए, अमित भट्ट के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
Varanasi News: लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में ताबड़तोड़ एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर 8 कोचिंग संस्थान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में ताबड़तोड़ एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर 8 कोचिंग संस्थान सील
12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
अमेरिकी अंतरिक्ष यान पानी तो रूसी धरती पर क्यों होते हैं लैंड, यहां कैसे काम करता है विज्ञान?
अमेरिकी अंतरिक्ष यान पानी तो रूसी धरती पर क्यों होते हैं लैंड, यहां कैसे काम करता है विज्ञान?
Embed widget