एक्सप्लोरर

Pune News: पुणे के एक शोरूम में आग लगने से सात इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर जलकर खाक, अधिक चार्ज हो जाने से हुआ हादसा

Maharashtra News: पुणे के एक शोरूम में रखी 7 दुपहिया वाहनों में बीती रात आग लग गई. इस कारण से सभी 7 वाहन जलकर राख हो गए. बताया जाता है कि अधिक चार्ज होने पर ये घटना हुई.

Electric Two Wheeler Catches Fire In Pune: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में एक शोरूम में रखी कम से कम सात इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सोमवार की रात अधिक चार्ज होने पर जलकर खाक हो गयी. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि घटना मार्केट यार्ड के गंगाधाम इलाके के पास स्थित एक विद्युत दोपहिया वाहन के शोरूम में हुई. दमकल केंद्र के एक अधिकारी के अनुसार, वाहन को चार्ज करने के लिए प्लग लगाया गया था और प्रथम दृष्टया जांच के मुताबिक अधिक चार्ज होने के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई और सात दोपहिया वाहन जल गए. उन्होंने कहा, "हमें रात के करीब आठ बजे एक फोन आया. दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया."

बेड के नीचे पड़ी मिली शख्स की लाश

मुंबई के अंधेरी ईस्ट के साकीनाका में किराए के मकान पर रहने वाले एक व्यक्ति का शव बेड के नीचे मिला है. इस हत्या का आरोप मृतक की पत्नी पर लगा है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. मकान में बेड के नीचे मिले मृतक की पहचान पेशे से दर्जी नसीम खान (23) के रूप में हुई है. साकीनाका पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि व्यक्ति की मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इस हत्या के मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त जोन 10 महेश्वर रेड्डी ने कहा उन्हें सोमवार दोपहर को साकीनाका के सरवर चॉल के लोगों ने घर से निकल रही दुर्गंध के बारे में जानकारी दी. जब पुलिस वहां पहुंची थी कमरा बंद था इसलिए पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और परिसर की तलाशी लेने पर नसीम खान का शव बिस्तर के नीचे दबा हुआ मिला. इसके बाद पुलिस ने खान के पिता से संपर्क किया जो ठाणे में रहते हैं. नसीम के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने साल 2017 में रुबीना से शादी की थी और वह पवई में रह रहा था.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: उद्धव ठाकरे की शिवसेना को आज लग सकता है बड़ा झटका, 19 में से 12 सांसद शिंदे खेमे में हो सकते हैं शामिल

Maharashtra Politics: सामना के संपादकीय में कमल हासन की फिल्म का जिक्र, शिंदे-फडणवीस पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget