एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के कई जिलों में गणेश विसर्जन के दौरान 9 मौतें और 12 लापता, जानिए कहां-कहां हुए हादसा

Maharashtra News: महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग जिलों में 9 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग अब भी लापता हैं. ये हादसे ठाणे, पुणे, नासिक समेत कई जिलों में हुए.

महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई जिलों से हादसों की खबरें सामने आई हैं. ठाणे, पुणे, नांदेड़, नासिक, जलगांव, वाशिम, पालघर और अमरावती में हुई घटनाओं में नौ लोग डूब गए, जबकि 12 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार यह घटनाएं 6 और 7 सितंबर को विसर्जन यात्रा के दौरान हुईं, जिससे पूरे राज्य में माहौल गमगीन हो गया.

पुणे, नांदेड़ और नासिक में कई लोगों की जान गई

पुणे में ही 3 अलग-अलग जगहों पर हादसे हो गए. भीमा नदी (वाकी खुर्द) में दो लोग बह गए, शेल पिंपलगांव में एक और ग्रामीण बिरवाड़ी इलाके में एक व्यक्ति कुएं में गिरकर डूब गया. इसके अलावा खेड़ में 45 साल के एक शख्स की भी मौत हो गई. इनमें से 3 शव बरामद कर लिए गए हैं.

नांदेड़ के गंदेगांव में 3 लोग नदी की तेज धार में बह गए. इनमें से एक को बचा लिया गया जबकि बाकी दो की तलाश जारी है. वहीं नासिक के सिन्नर और कलवान क्षेत्रों में 5 लोग पानी में बह गए. 2 शव बरामद कर लिए गए, तीन की खोज अब भी चल रही है.

ठाणे, जलगांव, पालघर और वाशिम में भी हुए हादसे

ठाणे में शाहपुर तालुका के मुंडेवाड़ी गांव में 3 लोग प्रतिमा विसर्जन के बाद लौटते समय भार्गवी नदी की तेज धारा में बह गए. मृतकों की पहचान दत्ता लोटे, प्रतीप मुंडे और कुलदीप जकारे के रूप में हुई है.

जलगांव जिले में अलग-अलग जगह तीन लोग डूब गए. पालघर में विरार (पश्चिम) के नारंगी जेट्टी पर खाड़ी में बह रहे 3 लोगों को समुद्री अधिकारियों ने नाव की मदद से बचा लिया. वाशिम यहां दो लोग डूबे, जिनमें से एक का शव मिल गया. अमरावती जिले में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, उसका शव आपदा प्रबंधन दल ने बरामद कर लिया.

मुंबई और मध्य प्रदेश में भी हादसे

मुंबई में साकीनाका के खैरानी रोड पर प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान बिजली के तार से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. घटना रविवार सुबह हुई, जिससे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया.

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गटखेड़ा गांव में शनिवार रात 2 किशोर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाले में गिरकर डूब गए. पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच राज्य आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान तैनात किए गए हैं, ताकि आगे ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget