एक्सप्लोरर

Pune News: पुणे में सड़क किनारे मना रहा था बर्थडे, फिर शुरू हुआ विवाद, गोली लगने से एक की मौत

Pune Crime News: पुणे के पिंपरी चिंचवड में जन्मदिन समारोह के दौरान विवाद में गोली चलने से 37 वर्षीय गुरुस्वामी रेड्डी की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जांच जारी है.

Maharashtra News: पुणे से बर्थडे मनाने का एक विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी. पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक जन्मदिन समारोह के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें 37 वर्षीय व्यक्ति (गुरुस्वामी रेड्डी) की मौत हो गई है. यह घटना गुरुवार (13 फरवरी) देर रात देहू रोड इलाके में हुई, जिससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत फैल गई है.

पुलिस ने बताया कि नंदकिशोर यादव की भतीजी का जन्मदिन समारोह सड़क किनारे मनाया जा रहा था. इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन से चार लोग अचानक वहां पहुंचे और उन्होंने समारोह को लेकर आपत्ति जताई. उन्होंने पूछा कि इस तरह पब्लिक प्लेस पर जन्मदिन क्यों मनाया जा रहा है और इस पर आपत्ति जताते हुए विवाद शुरू कर दिया. जब नंदकिशोर यादव ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, तो उनमें से एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर कुर्सी उठाकर उनके चेहरे पर मार दी.  

झगड़ा शांत कराने आए शख्स ने गंवाई जान
इस बीच, यादव के मित्र विक्रम गुरुस्वामी रेड्डी ने विवाद को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मामला और बिगड़ता चला गया. झगड़ा इतना बिगड़ गया कि आरोपियों में से एक ने अचानक बंदूक निकाली और गोली चला दी, जो कि शांत कराने वाले शख्स गुरुस्वामी रेड्डी को लग गई. गोली लगते ही रेड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर मौजूद लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.  

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. इस घटना के बाद से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- New India Co-operative Bank: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगा बैन, अपने ही पैसे नहीं निकाल पाएंगे लोग! ब्रांच के बाहर सैकड़ों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget