एक्सप्लोरर

Pune News: पुणे में लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरा, चार महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

Pimpri Chinchwad: पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंधी चलने के कारण कुछ लोगों ने लोहे के होर्डिंग के नीचे शरण ली थी, तभी वह होर्डिंग उनके ऊपर आ गिरा, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये.

Pune News:  महाराष्ट्र् के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ में सोमवार (17 अप्रैल) को एक बड़ा हादसा हो गया. पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावल किवले इलाके में आज एक लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिर गया, जिसकी चपेट में आने से  चार महिलाओं और एक पुरुष समेत पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी.

मुंबई-पुणे हाइवे पर हुई घटना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को रावत किवले इलाके में मुंबई-पुणे हाइवे पर हुई. घायलों तो तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

आंधी के कारण लोगों ने ली थी होर्डिंग के नीचे शरण

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंधी चलने के कारण कुछ लोगों ने लोहे के होर्डिंग के नीचे शरण ली थी, तभी वह होर्डिंग उनके ऊपर आ गिरा, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है.

सुबह नारियल तेल ले जा रहा टैंकर हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

इससे पहले आज मुंबई-बेंगलुरु हाई पर भुमकर पुल पर गियर टूट जाने और ब्रेक फेल हो जाने के कारण नारियल का तेल लेकर जा रहा एक ट्रैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.  टैंकर के पलट जाने के कारण हाइवे पर तेल ही तेल फैल गया, जिससे हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. 

मामले की सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.  हादसे के बाद अधिकारियों  घटना स्थल को साफ करने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए.

शनिवार को बस के खाई में गिरने से चली गई थी 13 लोगों की जान

वहीं  शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे हाइवे पर एक बस के खाई में गिरने  से  उसमें बैठे 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 29 लोग घायल हुए थे. मरने वालों में  एक आठ साल का बच्चा और तीन युवा महिलाएं भी शामिल थीं.

इस बस में कुल 42 यात्री सवार थे. यह पर यात्री को पुणे से लेकर मुंबई जा रही थी तभी तड़के 4.15 से 4.30 के बीच यह बस खंडाला घाट के रूप में जाने जाने वाले बोर घाट पहाड़ी दर्रे के खंड में 300 फीट गहरी खाई में गिर गयी.

Mumbai: उद्धव गुट को झटका, BMC वार्डों की संख्या पर HC ने शिंदे-फडणवीस सरकार के हक में दिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget