एक्सप्लोरर

पुणे रेप केस के आरोपी पर 1 लाख का इनाम, अब तक पुलिस की पहुंच से बाहर क्यों हैवान?

Pune Rape Case: पुणे बस अड्डे पर बस के भीतर महिला से रेप का आरोपी दत्तात्रेय गाडे अभी भी फरार है. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं और उसपर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है.

Pune Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे में एक बस अड्डे पर सरकारी बस के अंदर महिला से रेप की घिनौनी वारदात ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. वारदात मंगलवार सुबह की है, लेकिन दो दिन बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को अब तक पकड़ नहीं पाई है. पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं. इसी बीच फरार आरोपी दत्तात्रेय गाडे पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है. 

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बड़ा एक्शन लेते हुए बस स्टेशन पर तैनात 23 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस के पास आरोपी की एक तस्वीर है, सीसीटीवी फुटेज के जरिए कई सबूत भी मिले हैं और आरोपी के भाई से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन वह अब भी पकड़ से बाहर है. 

बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान
बड़ी बात यह है कि दत्तात्रेय रामदास गाडे पुलिस के लिए कोई नया चेहरा नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ पहले से ही 6 क्रिमिनल रिकॉर्ड दर्ज हैं. कई मामले कोर्ट में लंबित हैं और इसी वजह से वह जमानत पर बाहर घूम रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी स्वारगेट को अपना घर बनाकर बैठा था. हैरानी की बात यह है कि वहां उससे कोई सवाल करने वाला नहीं था. आरोपी के पास टिकट नहीं था, न ही वो किसी बस के इंतजार में था. अगर वह यात्री नहीं था तो अंदर क्या कर रहा था? 

ऐसे में बस स्टेशन की सुरक्षा पर तमाम तरीके के सवाल खड़े होते हैं. स्वारगेट बस डिपो ऐसा स्टेशन है, जहां पर बहुत से लोग आते-जाते रहते हैं. हमेशा ही वहां हलचल बनी रहती है. उस जगह पर आरोपी एक खाली खड़ी बस में इस तरीके की वारदात को अंजाम को दे देता है, यह अपने आप में सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी चिंता है. 

लूटपाट के मामले दर्ज
रेप के आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे ने साल 2019 में लोन लेकर एक गाड़ी खरीदी थी. उस गाड़ी से वह यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाता था. इसी दौरान उसने एक बुजुर्ग को लूटा था. एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसने बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूटपाट की थी. इस मामले में उसके खिलाफ पहले से केस दर्ज है. 

यह भी पढ़ें: 'दीदी' कहकर बुलाया, फिर बस में ले जाकर की हैवानियत, पुणे रेप केस के दरिंदे पर पहले से कई क्रिमिनल केस

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget