एक्सप्लोरर

प्रियंका चतुर्वेदी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, BJP में जाने की चर्चा पर साफ किया रुख

शिवसेना (यूबीटी) की प्रमुख प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की. इसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जाने लगे.

शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार (4 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की. 

उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''कल मैंने संसद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मैं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न पहलुओं पर उनके बहुमूल्य समय और विचारों के लिए उनका धन्यवाद करती हूं.''

पीएम मोदी से प्रियंका चतुर्वेदी की मुलाकात के बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि वो बीजेपी में शामिल होंगी. इस दौरान यूजर्स ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में प्रियंका चतुर्वेदी के शामिल होने का भी जिक्र किया. 

प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया रिएक्शन!

हालांकि प्रियंका चतुर्वेदी ने इसको लेकर कोई टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन उन्होंने अमित शांडिल्य के एक्स पोस्ट को री-पोस्ट किया है. अमित शांडिल्य ने कहा, ''सिर्फ एक सह-सांसद के रूप में उनसे मिलना ही कुछ लोगों को चुभ गया है. यही लोग दूसरों को “असहिष्णु” कहते हैं.''

प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना (यूबीटी) की तेजतर्रार मानी जाने वालीं प्रवक्ता हैं. वो कांग्रेस में भी रह चुकी हैं. साल 2010 में वो कांग्रेस में शामिल हुईं और साल 2012 में उन्हें उत्तर-पश्चिम मुंबई से भारतीय युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया.

साल 2019 में शिवसेना (यूबीटी) में हुईं शामिल

फिर उन्होंने साल 2019 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गए. शिवसेना में शामिल होते समय उन्होंने कहा कि वे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एक साधारण शिवसैनिक के रूप में काम करना चाहती हैं. प्रियंका चतुर्वेदी अप्रैल 2020 में राज्यसभा की सांसद बनी थीं, उनका कार्यकाल अगले साल खत्म हो जाएगा.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget