एक्सप्लोरर

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर PM मोदी ने मांगी माफी, MVA के घटक दलों ने क्या कहा?

Maharashtra News: पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र में PM ने कंडिशनल माफ़ी मांगी है. वहीं, उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए.

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Collapsed: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना को लेकर सियासी पारा अभी तक चढ़ा हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से इस घटना को लेकर शुक्रवार (30 अगस्त) को माफी मांगने के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. 

पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए आराध्य देव हैं. सिंधुदुर्ग की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आज सर झुकाकर मेरे आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं."

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ''महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री सीधे- सीधे भी माफी मांग सकते थे लेकिन उन्होंने कंडिशनल माफ़ी मांगी है. माफी मांगने से काम नहीं चलेगा. जवाबदेही तय हो. अगर मुख्यमंत्री नेवी को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तो राजनाथ सिंह को जवाबदेही तय करना चाहिए.''

मुख्यमंत्री के करीबी को कॉन्ट्रैक्ट दिया- चव्हाण

उन्होंने कहा, ''आज जिन लोगों के वजह से प्रधानमंत्री को माफ़ी मांगनी पड़ी, क्या कभी उन लोगों का पर्दाफाश नहीं होगा? इस पूरे मामले में भाई- भतीजावाद हुआ है. मुख्यमंत्री के करीबी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया. क्या प्रधानमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज और सावरकर की तुलना करना चाहते है? किसी नौसिखिया को पुतला बनाने का कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिया गया?''

प्रियंका चतुर्वेदी का तंज

उधर, शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''चुनाव के लिए जल्दबाजी में मूर्ति बनाई गई. पीएम के प्रचार के लिए मूर्ति बनाई गई. पूरी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार था. ऐसी कई मंजूरी थीं जो नहीं ली गईं. खुद को निर्दोष साबित करने और भारतीय नौसेना को दोषी ठहराने के लिए झूठ बोला गया. यह माफ़ी कुछ और नहीं बल्कि राजनीतिक हताशा का एक और काम है.''

उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का भी हमला

शिवसेना (UBT) प्रवक्ता आनंद दुबे ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी, आपको महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों के सामने माफ़ी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा. यह सिर्फ़ राज्य के 13 करोड़ लोगों की बात नहीं है, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों की बात है.

उन्होंने आगे कहा, ''छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ़ महाराष्ट्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए पूजनीय हैं. अगर उनकी मूर्ति के मामले में कोई भ्रष्टाचार पाया जाता है, उनकी मूर्ति का अपमान किया जाता है, तो माफ़ी मांगने से काम नहीं चलेगा, आपके सीएम और डिप्टी सीएम को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. सवाल हमारे स्वाभिमान का है."

शरद पवार की पार्टी ने क्या कहा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की पार्टी एनसीपी (SP) ने भी हमला बोलते हुए कहा कि चाहे कितनी भी माफ़ी मांग लो. शिवद्रोहियों को अब कोई माफ़ी नहीं!

ये भी पढ़ें:

'अब उन्हें अजित पवार की जरूरत नहीं...', शिंदे गुट के मंत्री के उल्टी वाले बयान पर बोली शरद पवार की पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget