एक्सप्लोरर

NCP विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर हुई आगजनी पर रामदास अठावले की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Prakash Solanke News: महाराष्ट्र आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर में आग लगा दी गई. इस घटना पर रामदास अठावले ने प्रतिक्रिया दी है.

Prakash Solanke Latest News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर हुई आगजनी और तोड़फोड़ की निंदा की. उन्होंने कहा कि आंदोलन में हिंसा करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा गलत है.  मराठा समाज से कई नेता आए हैं और कई विधायक भी मराठा समाज से हैं. हमारी भी मांग है कि गरीब मराठों को आरक्षण मिलना चाहिए. 

रामदास अठावले ने कहा, "उनके(प्रकाश सोलंके) घर पर हमला हुआ और आग लगा दी गई जो गलत हुआ... शिंदे कमेटी की रिपोर्ट जल्द ही आएगी... जरांगे पाटिल बोल रहे हैं कि हम शांति से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन किसी के घर पर इस तरह का हमला करना बिलकुल ठीक नहीं है. सुप्रिया सुले के आरोप में तथ्य नहीं है. सरकार फेल हो गई है ये बोलना ठीक नहीं है. जब उनकी और कांग्रेस की सरकार थी तब से ये मांग उठी लेकिन तब कोई निर्णय नहीं लिया गया..." 

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने इस घटना पर सोमवार (30 अक्टूबर) को कहा कि बीजपी गठबंधन की सरकार से महाराष्ट्र संभल नहीं रहा है. आज महाराष्ट्र संकट में है. महाराष्ट्र के गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. बता दें कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के गृहमंत्री हैं. सुप्रिया सुले ने ये मांग भी की कि महाराष्ट्र सरकार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए और महाराष्ट्र की स्तिथि को बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विधायक भी सुरक्षित नहीं है उनके आवास को भी प्रदर्शनकारियों द्वारा जला दिया जा रहा है. उन्होंने सुझाव दिया कि महाराष्ट्र सरकार राज्य की स्थिति के मद्देनजर केंद्र सरकार की मदद लेनी चाहिए. 

गौरतलब है कि मराठा आरक्षण की मांग के लिए जारी आंदोलन के बीच बीड जिले में एनसीपी के विधायक प्रकाश सोलंके के आवास में आगजनी की गई और पथराव किया गया. विधायक के घर और एक कार को कुछ लोगों ने आग लगा दी और पथराव भी किया गया.

विधायक प्रकाश सोलंके ने क्या कहा?

विधायक सोलंके ने कहा, ‘‘आंदोलनकारियों ने मेरे आवास को चारों ओर से घेर लिया और कोई भी सुनने को तैयार नहीं था. मेरे घर पर पथराव किया गया और वाहनों को भी आग लगा दी गई. मैं मराठा आरक्षण की मांग के साथ खड़ा हूं. मैं मराठा समुदाय के समर्थन से चार बार चुनाव जीत चुका हूं और मैं एक मराठा विधायक हूं.’’ 

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर सीएम शिंदे की लोगों से अपील, अंतिम फैसला आने तक न उठाएं अतिवादी कदम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget