एक्सप्लोरर

Maharashtra: प्रकाश आंबेडकर का कांग्रेस पर निशाना, कहा- 'आश्चर्य है कि वह राहुल गांधी की...'

Maharashtra Politics: प्रकाश आंबेडकर की पार्टी अब तक इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है. लेकिन उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई सवाल किए हैं. वहीं उद्धव ठाकरे को लेकर भी बड़ा दावा किया.

Maharashtra News: वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) नेता प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि वह आश्चर्यचकित हैं कि विपक्षी सहयोगियों के बीच सीट-चंटवारे की बातचीत शुरू करने के बजाय कांग्रेस राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की तैयारी कर रही है. प्रकाश आंबेडकर ने सीट शेयरिंग मामले में गंभीरता नहीं दिखाने की बात कहते हुए कांग्रेस की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सीटों के बंटवारे पर फैसला करने में ज्यादा वक्त लेती है तो इससे बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मदद मिलेगी.

'कांग्रेस स्पष्ट करें, वह गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के लिए गंभीर है या नहीं'

एबीपी लाइव की सहयोगी वेबसाइट एबीपी माझा के मुताबिक, वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर है या नहीं?  प्रकाश आंबेडकर ने कहा, "केवल गठबंधन के बारे में बात करने से काम नहीं चलता. आपको (कांग्रेस) अपने इरादे स्पष्ट करने चाहिए कि आप लड़ना चाहते हैं या नहीं." 

प्रकाश आंबेडकर की पार्टी इंडिया गठबंधन में अब तक शामिल नहीं

प्रकाश आंबेडकर की वीबीए को अभी तक विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में शामिल नहीं किया गया है. लगभग 26 पार्टियों ने विपक्षी गुट के साथ गठबंधन किया है. उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार ही थे जिन्होंने सभी विपक्षी दलों को एक साथ जमा किया और अब कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है.

उद्धव ठाकरे को लेकर किया ये बड़ा दावा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जल्द से जल्द बातचीत सुनिश्चित करनी चाहिए और नेतृत्व करना चाहिए. प्रकाश आंबेडकर ने यह भी कहा है कि उन्होंने और शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने पहले ही तय कर लिया है कि अगर महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सीटों का बंटवारा नहीं हो पाता है तो उन्हें किन सीटों पर लड़ना चाहिए. प्रकाश आंबेडकर ने दावा किया कि क्षेत्रीय पार्टियां चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर हैं लेकिन राष्ट्रीय पार्टियां गंभीर नजर नहीं आ रही हैं.

Maharashtra Politics: 'देवेंद्र फडणवीस जिम्मेदारी निभाने में नाकाम, महाराष्ट्र में बढ़े क्राइम', सुप्रिया सुले ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget