एक्सप्लोरर

Maharashtra: सियासी झटका झेल रहे उद्धव ठाकरे, इस बीच गठबंधन को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने कर दिया ये एलान

Prakash Ambedkar on Uddhav Thackeray: शिवसेना का चुनाव चिन्ह और नाम शिंदे गुट को मिल जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. शिंदे गुट और उद्धव गुट की शिवसेना के बीच बयानबाजी चल रही है.

Maharashtra News: वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने सोमवार को कहा कि उनका संगठन 2024 में सभी चुनाव उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के साथ गठबंधन में लड़ेगा. महाराष्ट्र में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित विभिन्न नगर निकायों के चुनाव भी लंबे समय से लंबित हैं.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और प्रकाश आंबेडकर की वीबीए ने 23 जनवरी को गठबंधन की घोषणा की थी. आंबेडकर ने तब कहा था कि गठबंधन फिलहाल शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए के बीच है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के अन्य घटक भी इसमें शामिल होंगे.

'चुनावी गठबंधन बना रहेगा'

निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को शिवसेना नाम और उसके चुनाव चिह्न धनुष और बाण आवंटित कर दिया था. चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट को राज्य में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के पूरा होने तक शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम और पिछले साल अक्टूबर में एक अंतरिम आदेश में आवंटित मशाल चुनाव चिह्न को रखने की अनुमति दी.

प्रकाश आंबेडकर ने सोमवार को यहां संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा कि शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए के बीच दोस्ती 2024 के विधानसभा चुनावों में बनी रहेगी और बीच में जो भी चुनाव होंगे, चुनावी गठबंधन बना रहेगा. 

वीबीए के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने यह भी कहा कि पुणे में चिंचवड विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वीबीए-शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. उन्होंने कहा कि इसलिए वीबीए निर्दलीय उम्मीदवार राहुल कलाटे का समर्थन कर रहा है.

बता दें कि शिवसेना का चुनाव चिन्ह और नाम शिंदे गुट को आवंटित किए जाने के बाद से राज्य सहित पूरे देश में एक अलग बहस छिड़ गया है. चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: अमित शाह को मराठियों का सबसे बड़ा दुश्मन बताने पर फडणवीस का पलटवार, बोले- 'हमने कभी किसी को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget