एक्सप्लोरर

Maharashtra: प्रकाश आंबेडकर को पसंद नहीं आया MVA का न्योता? कांग्रेस को लिखा पत्र, बोले- 'आप माइंड गेम खेल रहे या...'

Prakash Ambedkar: महाविकास अघाड़ी ने प्रकाश आंबेडकर को महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए न्योता भेजा था. इसपर अब VBA अध्यक्ष का जवाब सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस नेता को एक पत्र लिखा है.

Prakash Ambedkar Reply to Congress: प्रकाश आंबेडकर को लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए MVA ने न्योता भेजा था. इसका एक लेटर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. पटोले ने ये निमंत्रण पत्र शेयर कर VBA अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर को टैग भी किया है. अब इसपर वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष का जवाब सामने आया है. जहां उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से इस न्योते के बारे में अपने मन की बात कही है.

नाना पटोले को दिया जवाब
प्रकाश आंबेडकर ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को जवाब देते हुए लिखा, 'ऐसा लगता है कि आप महाराष्ट्र के लोगों के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं या आपका दिमाग खराब हो गया है.' एक ओर कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मंगलवार 23 जनवरी को कांग्रेस भवन पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद वंचित बहुजन अघाड़ी का महाविकास अघाड़ी में विलय कर दिया जाएगा.'

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के फैसले पर उठाए सवाल
आंबेडकर ने आगे कहा, 'आपके पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य दो लोगों ने मुझे उनके साथ हुई बैठकों में स्पष्ट रूप से बताया है कि कांग्रेस आलाकमान ने आपको महाराष्ट्र में गठबंधन के संबंध में कोई भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं दिया है. शिवसेना के साथ बैठकों में, मुझे बताया गया है कि शिवसेना और एनसीपी और राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सभी बातचीत करते हैं और आप उन चर्चाओं में शामिल नहीं हैं, क्योंकि आपको महाविकास अघाड़ी या 'इंडिया' गठबंधन के संबंध में कोई निर्णय लेने की शक्ति नहीं दी गई है..'

प्रकाश आंबेडकर ने नाना पटोले के फैसले और उनके हस्ताक्षर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा, 'क्या एआईसीसी (AICC) या कांग्रेस आलाकमान ने आपको महाराष्ट्र में गठबंधन के संबंध में निर्णय लेने की अनुमति दी है? कल औरंगाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वंचित बहुजन अघाड़ी के मुख्य प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकाले ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर वंचित बहुजन अघाड़ी को महाविकास अघाड़ी आमंत्रित करना चाहती है, तो तीनों घटक दलों के अध्यक्ष यानी उद्धव ठाकरे, शरद पवार और मल्लिकार्जुन खरगे के हस्ताक्षर होने चाहिए.'

किसके बुलाने पर जाएंगे प्रकाश आंबेडकर?
VBA अध्यक्ष का कहना है, 'महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों शिवसेना (उद्धव ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और कांग्रेस के अध्यक्षों को ससम्मान आमंत्रित करें. या रमेश चेन्निथला, राहुल गांधी, सोनिया गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे यदि उनमें से कोई भी वंचित बहुजन अघाड़ी को बैठक के लिए बुलाता है, तो हम बिना किसी हिचकिचाहट के उसमें भाग लेंगे.'

ये भी पढ़ें: Maharashtra Fire Breaks: मुबंई में रेस्तरां में लगी भीषण आग, एक शख्स की मौत, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
Embed widget