एक्सप्लोरर

प्रकाश आंबेडकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पूछा- 'BJP नेता अशोक चव्हाण के बीच मैच फिक्सिंग...'

Prakash Ambedkar Statement: वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस नेता नाना पटोले पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि नाना पटोले बीजेपी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहते.

Prakash Ambedkar on Nana Patole: वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के नेता प्रकाश आंबेडकर ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने भंडारा-गोंदिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया क्योंकि वह बीजेपी के खिलाफ लड़ने को इच्छुक नहीं हैं. आंबेडकर ने संवाददाता सम्मेलन में पूछा कि क्या कांग्रेस में कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं का नागपुर और अन्य सीट पर बीजेपी के साथ एक ‘‘गुप्त समझौता’’ है.

उन्होंने यह भी पूछा कि क्या पटोले और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता अशोक चव्हाण के बीच नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र के लिए ‘‘मैच फिक्सिंग’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस द्वारा चुनाव लड़ने के लिए कहने के बाद भी नाना पटोले भंडारा-गोंदिया सीट पर चुनाव लड़ने से पीछे हट गये हैं. ऐसा लगता है कि पटोले बीजेपी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहते. क्या इसका मतलब यह है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं का बीजेपी नेताओं के साथ एक ‘गुप्त समझौता’ है.’’

आंबेडकर के नेतृत्व वाले वीबीए ने हाल में सीट बंटवारे पर असहमति के बाद आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महा विकास आघाडी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है. कांग्रेस ने भंडारा-गोंदिया से बीजेपी के मौजूदा सांसद सुनील मेंढे के खिलाफ प्रशांत पडोले को चुनाव मैदान में उतारा है. आंबेडकर ने दावा किया कि पटोले नागपुर निर्वाचन क्षेत्र में वीबीए द्वारा कांग्रेस को दिए गए समर्थन के कारण नाराज हैं. नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नितिन गडकरी भी चुनाव मैदान में हैं.

आंबेडकर ने दावा किया, ‘‘नाना पटोले को दुख हो रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि गडकरी हार जाएंगे. उन्हें इस बात की खुशी नहीं है कि वंचित बहुजन आघाडी के समर्थन के कारण नागपुर में कांग्रेस उम्मीदवार जीत जाएगा. मुझे आश्चर्य होता है कि पटोले कांग्रेस के साथ हैं या गडकरी के साथ.’’ उन्होंने नांदेड़ सीट पर अशोक चव्हाण और पटोले के बीच ‘‘मैच फिक्सिंग’’ का भी संकेत दिया.

ये भी पढ़ें: Nagpur News: नागपुर में बिल्डर से 200 करोड़ रुपये की ‘जबरन वसूली’ की कोशिश, दो भाइयों के खिलाफ FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: पालघर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 लोगों की मौत, 3 घायल
महाराष्ट्र: पालघर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 लोगों की मौत, 3 घायल
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर आग-बबूला हुई महिला, देखने वाले रह गए सन्न! वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर आग-बबूला हुई महिला, देखने वाले रह गए सन्न! वीडियो वायरल
'ये वीरता का सम्मान...', एकनाथ शिंदे ने निभाया वादा, पहलगाम में शहीद हुए आदिल हुसैन के परिजनों को सौंपा घर
'ये वीरता का सम्मान...', एकनाथ शिंदे ने निभाया वादा, पहलगाम में शहीद हुए आदिल हुसैन के परिजनों को सौंपा घर
बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार को शरद पवार वोट करेंगे या नहीं? जारी किया अपना संदेश
बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार को शरद पवार वोट करेंगे या नहीं? जारी किया अपना संदेश

वीडियोज

Iran US Peace Talk 2.0: 'कोई डेलीगेशन पाक नहीं भेजा' ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! | Israel Iran War
Pratima Mishra: डेडलाइन शुरू! क्या रुक जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध? | Bharat Ki Baat | Trump
Sansani: ईरान वॉर के खुफिया चेहरों का खेल | Iran US-Israel Ceasefire | Trump
MP News: BJP विधायक की दबंगई!, पुलिस को दी धमकी ! | Pritam Lodhi BJP MLA Shivpuri | MLA | abp News
Iran US Peace Talk 2.0: 'वार्ता-2' पर मंडराया संकट! ईरान ने नहीं भरी हामी | Breaking News | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया
दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर! तीन दिनों तक लू चलने की संभावना, IMD का आया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर! तीन दिनों तक लू चलने की संभावना, IMD का आया अपडेट
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही 'शतक' पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
फीमेल सेंट्रिक फिल्म में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष करेंगे डायरेक्ट?
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
क्या देश में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें? तेल की किल्लत के बीच सरकार ले आई E85 पेट्रोल का प्लान, जानें क्या है ये
Drip Irrigation System Benefits: 5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
5 बीघा खेत में ड्रिप इरिगेशन से कितना पानी बचेगा? जान लें सिंचाई का हिसाब-किताब
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
Embed widget