एक्सप्लोरर

पूजा खेडकर के IAS पिता का भी विवादों से रहा गहरा नाता, भ्रष्टाचार के आरोप में 2 बार हुए निलंबित

IAS Pooja Khedkar: पूजा खेडकर के IAS पिता दिलीप खेडकर का भी विवादों से गहरा नाता रहा था. जिसकी वजह से उन्हें 2 बार निलंबित किया गया था.

Maharashtra IAS Puja Khedkar News: महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर लगातार विवादों में घिरी हुई है. पूजा खेडकर के साथ अब उनके परिवार की भी मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. एसीबी ने पिता के पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच शुरू कर दी है. दिलीप खेडकर के खिलाफ के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके है. उन्हें रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते 2 बार निलंबित भी किया गया था. दिलीप खेडकर को पहली बार 2018 में निलंबित किया गया था.

इसके बाद फरवरी 2020 में महाराष्ट्र सिविल सेवा (आचरण) नियम और महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, साथ ही महाराष्ट्र जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) नियमों के तहत फिर से निलंबन का सामना करना पड़ा. उन्हें रिश्वतखोरी और कदाचार के कई आरोपों में विभागीय जांच के परिणामस्वरूप फरवरी 2020 में निलंबित किया गया था. इसके बाद पिछले साल सरकार ने उन्हें जबरन रिटायरमेंट लेने को कहा था. जिसके बाद 31 मई 2023 को वे रिटायर हुए. 

डीएम की शिकायत पर पूजा खेड़कर को देना है स्टेटमेंट
पूजा खेडकर को आज पुणे में हाजिर होकर पुणे पुलिस को डीएम की शिकायत पर स्टेटमेंट देना है. लेकिन अबतक पूजा खेड़कर वाशिम के सरकारी गेस्ट हाउस में ही मौजूद है, जिसके चलते सवाल यह उठ रहे है कि क्या पूजा खेड़कर आज पुणे जाकर स्टेटमेंट नहीं देगी? या पूजा खेडकर ने अपना स्टेटमेंट देने के लिए पुलिस से वक्त मांगा है. वहीं मामले को लेकर पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवस से जब बात की गई थी तो उन्होंने कहा था मुझे अपने खिलाफ दी गई शिकायत की कोई जानकारी नहीं हैं. उन्हें शिकायत के बारे में मीडिया रिपोट्स के माध्यम से ही पता चला.

वहीं दूसरी तरफ पूजा खेडकर का विकलांगता सर्टिफिकेट भी सामने आया है. 24 अगस्त 2022 को जारी हुए सर्टिफिकेट में उसे 7 प्रतिशत विकलांग बताया गया है. जबकि यूपीएसी UPSC के नियमों के तहत विकलांगता कोटे से सिलेक्शन के लिए 40 प्रतिशत डिसेबिलिटी होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल में जुटी NDA सरकार? उद्धव गुट का हमला, 'शिंदे सरकार की विदाई...'
 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget