एक्सप्लोरर

Mahim Dargah: महाराष्ट्र पुलिस ने इस जिले में MNS प्रमुख राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर क्यों लगाई रोक? जानें वजह

Raj Thackeray: महाराष्ट्र में पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं को ठाणे जिले के मुंब्रा टाउनशिप में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी है. जानिए पुलिस ने ये फैसला क्यों लिया है.

MNS Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता अविनाश जाधव के मुंब्रादेवी मंदिर की तलहटी में कथित रूप से अवैध दरगाहों और ऐसी संरचनाओं के खिलाफ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करने के कुछ दिन बाद पुलिस ने ठाणे जिले के मुंब्रा टाउनशिप में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 22 मार्च को विभिन्न स्थानों पर एक विशेष धर्म से जुड़े अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद जाधव ने ठाणे के जिलाधिकारी से मुंब्रा की तलहटी में स्थित अवैध दरगाहों और एक मस्जिद को हटाने की अपील की.

धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू
जाधव के खिलाफ सहायक पुलिस आयुक्त (कलवा डिवीजन) विलास शिंदे ने संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति, मुंब्रा को (सांप्रदायिक रूप से) संवेदनशील बताते हुए और रमजान के महीने का हवाला देते हुए वहां दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. आदेश के अनुसार, जाधव ने जिलाधिकारी से कहा था कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो धार्मिक स्थल के पास भगवान हनुमान का मंदिर बनाया जाएगा.

इस तारीख से प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगा
इसमें यह भी उल्लेख किया गया कि जाधव के खिलाफ ठाणे पुलिस आयुक्तालय के तहत राजनीतिक अपराध दर्ज हैं. आदेश के अनुसार, 27 मार्च से नौ अप्रैल के बीच जाधव का मुंब्रा में प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगा. आदेश के अनुसार, ‘‘यह आदेश जन शांति और सार्वजनिक संपत्ति और जीवन को किसी भी तरह के खतरे से बचाने के लिए जारी किया गया है.’’

राज ठाकरे ने पुलिस को दिया था अल्टीमेटम
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले अरब सागर में माहिम के तट से कुछ मीटर की दूरी पर एक कथित दरगाह बनने का खुलासा किया था. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस और निकाय प्रशासन का ध्यान अपनी ओर करते हुए मनसे प्रमुख ने उन्हें एक अल्टीमेटम भी दिया था कि जब तक इसे एक महीने के भीतर नहीं गिराया जाता, तब तक मनसे उसी स्थान पर जाकर गणपति मंदिर बना देगी.

ये भी पढ़ें: Sanjay Shirsat: संजय राउत की आलोचना का MLA शिरसाट ने दिया जवाब, CM शिंदे और राज ठाकरे को लेकर कही थी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget