एक्सप्लोरर

अमृत भारत योजना के तहत महाराष्ट्र के इन रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास, PM मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Maharashtra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद अमृत भारत योजना के तहत 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. 12 स्टेशन मध्य रेल के हैं, जिन्हें 138 करोड़ की लागत से 15 महीनों में आधुनिक रूप दिया गया.

Maharashtra Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को देशभर में पुनर्विकसित किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. इनमें से 12 स्टेशन मध्य रेल के अंतर्गत हैं, जिन्हें केवल 15 महीनों में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया गया है. इन कार्यों पर कुल मिलाकर 138 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है.
 
यह ऐतिहासिक पहल केंद्र सरकार की 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत की गई है, जिसे दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया था. योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को भविष्य के लिए तैयार, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब में परिवर्तित करना है, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, टिकाऊ विकास और शहरी एकीकरण को प्राथमिकता दी गई है.
 
कई सुविधाएं की गई हैं विकसित
 
मध्य रेल के जिन 12 स्टेशनों का उद्घाटन होगा, उनमें मुंबई मंडल के चिंचपोकली, परेल, वडाला रोड और माटुंगा प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म फ्लोरिंग, एलिवेटेड बुकिंग ऑफिस, आधुनिक शौचालय ब्लॉक, वर्टिकल गार्डन, COP, एफओबी सौंदर्यीकरण और टिकाऊ छतों जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं.
 
प्रमुख स्टेशन और उनपर किए गए कार्य
 
चिंचपोकली स्टेशन
लागत- ₹11.81 करोड़
प्लेटफार्म रिनोवेशन, वाटर बूथ, वर्टिकल गार्डन, एफओबी एंट्रेंस पर छतरी और सुंदर पेंटिंग का कार्य.
 
परेल स्टेशन
लागत- ₹19.41 करोड़
नया स्टेशन भवन, टेन्साइल रूफ, एसटीपी युक्त शौचालय, गार्डनिंग और सर्कुलेटिंग एरिया में व्यापक विकास.
 
वडाला रोड स्टेशन
लागत- ₹23.02 करोड़
प्लेटफॉर्म फ्लोरिंग, सीओपी मरम्मत, एफओबी सौंदर्यीकरण, और आधुनिक शौचालय ब्लॉक का निर्माण.
 
माटुंगा स्टेशन
लागत- ₹17.28 करोड़
 
पहला महिला संचालित स्टेशन और भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित

भारत का पहला महिला संचालित स्टेशन अब और भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. महाराष्ट्र में कुल 132 स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है, जिनमें से पहले चरण में 18 स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह योजना यात्रियों को बेहतर अनुभव देने, स्टेशनों को स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल बनाने और रेलवे को शहरों की जीवनरेखा के रूप में और मजबूत करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget