एक्सप्लोरर

PM Modi Maharashtra Visit: आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, करेंगे देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, जानें- पूरा कार्यक्रम

Maharashtra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा (अटल सेतु) का उद्घाटन करेंगे. ये सेतु लगभग 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बना है.

PM Narendra Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 12 जनवरी को महाराष्ट्र (Maharashtra) दौरे के पर आने वाले हैं. महाराष्ट्र में पीएम मोदी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन करेंगे. इसे भारत का सबसे लंबा सागरीय पुल माना जा रहा है. इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने महाराष्ट्र दौरे को लेकर कहा कि कल 12 जनवरी को वो राज्य के लोगों के बीच रहने के लिए बहुत उत्सुक हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  "कल जीजा माता और स्वामी विवेकानन्द की जयंती भी है. साथ ही वो नासिक में कालाराम मंदिर में प्रार्थना करेंगे और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे. इसके बाद, वो मुंबई जाएंगे, जहां से वो अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर नवी मुंबई का सफर करेंगे. ये परियोजना मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना है." पीएम ये भी कहा कि नवी मुंबई में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कई अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन होगा.

I look forward to being among the people of Maharashtra tomorrow, 12th January, which is also the Jayanti of Jija Mata and Swami Vivekananda. In Nashik, I will pray at the Shree Kalaram Mandir and attend the National Youth Festival. Thereafter, I will go to Mumbai from where I…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2024

">

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल सेतु का करेंगे उद्घाटन
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा (अटल सेतु) का उद्घाटन करेंगे. ये सेतु लगभग 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बना है. इस सेतु को भारत का सबसे लंबा पुल भी बताया जा रहा है. इतना ही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि अटल सेतु देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. इस पुल पर केवल चार पहिया वाहन ही चल सकेंगे. उनकी स्पीड भी केवल सौ किमी होगी. जहां जाने में दो घंटे का समय लगता था, वहां की दूरी अब इस पूल से महज 15 मिनट में तय की जा सकेगी.

प्रधानमंत्री द्वारा महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण किया जाएगा. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दौरे के दौरान उनके द्वारा राज्य में नमो महिला सशक्तीकरण अभियान की भी शुरुआत की जाएगी. पीएम भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे, ये ईस्टर्न फ्रीवे को ऑरेंज गेट से जोड़ेगी. 

ये भी पढ़ें- National Youth Day: नाशिक में लगेगा एक लाख से ज्यादा युवाओं का मेला, PM मोदी के साथ मिलकर तय करेंगे भारत का भविष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget