एक्सप्लोरर

PM Modi Maharashtra Visit: पांच साल बाद शिरडी आ रहे पीएम मोदी, 7500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Maharashtra Visit: महाराष्ट्र में पीएम मोदी निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और एक नहर नेटवर्क को देश को समर्पित करेंगे। यह नेटवर्क 85 किलोमीटर लंबा है और इसका फायदा 7 तहसीलों को होगा.

PM Modi in Shirdi: गुरुवार (26 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी आ रहे हैं. पांच साल बाद पीएम मोदी शिरडी आकर यहां 7500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. जानकारी के अनुसार, दोपहर 2.00 बजे के करीब पीएम पहले शिरडी आएंगे और नए कतार परिसर का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री का गोवा दौरा है.

पीएम मोदी का शिरडी शेड्यूल
पीएम मोदी 26 अक्टूबर 2023 को शिरडी में साईं बाबा मंदिर जाएंगे. साल 2018 में 5 राज्यों के चुनाव से पहले भी वह साईं बाबा मंदिर गए थे. शेड्यूल के मुताबिक, पीएम दोपहर करीब 1.00 बजे शिरडी पहुंचेंगे और श्रीसाईं बाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे. वह मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन करेंगे. 

इसके बाद दोपहर करीब 2.00 बजे पीएम मोदी निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध का नहर नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दोपहर लगभग 3:15 बजे शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान वह स्वास्थ्य, रेल, सड़क और तेल एवं गैस जैसे क्षेत्रों में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे.

पांच साल पहले शिरडी आए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में भी पांच राज्यों का चुनाव होना था और इसके पहली भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी आए थे. 19 अक्टूबर 2018 को पीएम ने साईं बाबा के दर्शन कर उनकी पूजा की थी. साथ ही, श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के कई विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी थी, जिनमें से कई परियोजनाएं बन कर तैयार हो गई हैं. पीएम मोदी ने श्री साईबाबा समाधि के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक चांदी का सिक्का भी जारी किया था.

यह भी पढ़ें: Drug Case: ड्रग तस्करों से क्या सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड का रिश्ता? शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget