एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्यों रद्द हुआ पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का निलंबन? डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताई वजह

Param Bir Singh News: परमबीर सिंह को दिसंबर 2021 में निलंबित कर दिया गया था. महाराष्ट्र में उस समय तीन दलों के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार थी. सिंह पर जबरन वसूली के आरोप लगे थे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले लिये हैं और 2021 में जारी उनके निलंबन के आदेश को भी रद्द कर दिया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में जबरन वसूली से संबंधित कम से कम चार प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं.

निलंबन रद्द किये जाने पर डिप्टी सीएम ने दी प्रतिक्रिया
वहीं परमबीर सिंह के निलंबन को रद्द किये जाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कैट (सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल)  ने इसको लेकर एक फैसला सुनाया जिसमें उसने परमबीर सिंह की विभागीय जांच को गलत करार दिया है और उनके खिलाफ जांच को बंद करने का आदेश दिया है. कैट ने उनके निलंबन को गलत बताया और उनके निलंबन के आदेश के वापस लेने का अनुरोध किया. उसी के मुताबिक परमबीर सिंह के निलंबन को रद्द किया गया है.

गृह विभाग ने जारी किया निलंबन रद्द करने का आदेश
अधिकारी ने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने बुधवार को सिंह के निलंबन को रद्द करने का आदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के निलंबन की अवधि को उनके ड्यूटी पर रहने के रूप में माना जाएगा. सिंह को दिसंबर 2021 में निलंबित कर दिया गया था. महाराष्ट्र में उस समय तीन दलों के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार थी.

सिंह पर लगे थे जबरन वसूली के आरोप
बता दें कि साल 2021 में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर हुए बम कांड के बाद तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था, जिसके बाद अनिल देशमुख ने सिंह का किसी अन्य विभाग में ट्रांसफर कर दिया था. इसके बाद सिंह ने देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को एक चिट्ठी लिखी थी और इस्तीफा दे दिया था. बाद में एमवीए सरकार ने सिंह के खिलाफ जबरन वसूली और इसी तरह के अपराधों के आरोप में 5 एफआईआर दर्ज की थीं और दिसंबर 2021 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें:

Thane Fire: ठाणे के भिवंडी में वेयर हाउस में लगी भीषण आग, 10 गोदाम चपेट में, आसमान में दिखा धूंए का गुबार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget