एक्सप्लोरर

पालघर में छात्रों की सेहत से खिलवाड़, दो स्कूलों में पौष्टिक नाश्ते में फफूंद और जीवित लार्वा

Palghar News: पालघर के जिलाधिकारी गोविंद बोडके ने स्कूल में छात्रों को दूषित नाश्ता दिए जाने की घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि नमूने इकट्ठा कर प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल पालघर जिले में छात्रों की सेहत से खिलवाड़ करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के दो स्कूलों में छात्रों को दूषित ब्रेकफास्ट परोसने की घटना सामने आई है. जिला परिषद और राज्य सरकार से सहायता प्राप्त कम से कम दो स्कूलों के छात्रों को दिए जाने वाले पोषण संबंधी नाश्ते में कथित तौर पर फफूंद और जीवित लार्वा पाए गए. 

पालघर के जिलाधिकारी गोविंद बोडके ने घटना की पुष्टि करते हुए सोमवार (2 दिसंबर) को मीडिया को बताया कि नमूने एकत्र कर लिए गए हैं. उन्होंने प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.

हमारे बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में है- अभिभावक

मुख्य रूप से खानिवली के आनंद लक्ष्मण चंदावर स्कूल और चिंचनी जिला परिषद स्कूल नंबर तीन से शिकायतें सामने आईं, जहां चिक्की (एक मीठा, पौष्टिक नाश्ता) दूषित मिला. अभिभावकों ने दावा किया कि नाश्ता फफूंद और जीवित लार्वा से ढका हुआ था. एक बच्चे के अभिभावक ने कहा, ''हमारे बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में है. हम उन्हें दिए जा रहे भोजन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं?''

पालघर में पोषणयुक्त नाश्ता या छात्रों की सेहत से खिलवाड़?

स्कूल शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करता है कि ये भोजन उस योजना का हिस्सा हों जिसका उद्देश्य वंचित छात्रों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना, उनकी आहार संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना और स्कूल में उनकी उपस्थिति को प्रोत्साहित करना है. एक अन्य अभिभावक ने दावा किया, ''हमने बार-बार शिकायत की है, फिर भी प्रशासन हमारे बच्चों के प्रति लापरवाही बरत रहा है.''

डीएम के निर्देश पर नमूने जांच के लिए भेजे गए

पालघर के डीएम बोडके ने कहा, ''यह सच है कि पालघर जिले के कुछ स्कूलों के छात्रों को दिए जाने वाले भोजन में फफूंद और लार्वा पाए गए थे. जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों ने नमूने एकत्र कर विस्तृत रिपोर्ट के लिए प्रयोगशालाओं को भेज दिए हैं. हमें प्रयोगशाला द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने तक इंतजार करना होगा. रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी.''

ये भी पढ़ें:

मुंबई में हिट एंड रन मामले में टीचर की मौत, ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP के इस बड़े नेता ने अचनाक शरद पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच क्या हैं मायने?
NCP के इस बड़े नेता ने अचनाक शरद पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच क्या हैं मायने?
नागपुर: छत पर खेलते समय बिजली के करंट की चपेट में आया 5 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत
नागपुर: छत पर खेलते समय बिजली के करंट की चपेट में आया 5 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
ममता बनर्जी की TMC में टूट पर शिंदे गुट का बड़ा बयान, '...सही मौके की तलाश में रहते हैं'
ममता बनर्जी की TMC में टूट पर शिंदे गुट का बड़ा बयान, '...सही मौके की तलाश में रहते हैं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
Explained: दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या? कैसे कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम, दिल्ली में नहीं दिखेंगी पुरानी थैलियां
दूध के नए जादुई पैकेट का जुगाड़ क्या, कैसे दिल्ली में कूड़े के ढेर से गायब होने पर लगेगी लगाम?
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget