एक्सप्लोरर

Maharashtra: मौत के बाद दफनाए जा चुके शख्स ने फोन पर कहा- 'हैलो मैं पूरी तरह सेफ हूं', सुनने वाले के उड़े होश

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर में एक फोन कॉल से हंगामा मच गया. दरअसल, हुआ यूं कि परिवार वाले घर के जिस सदस्य को मरा हुआ समझकर कब्रिस्तान में दफना कर आए थे, वह जिंदा निकल आया.

Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है. यहां ट्रेन दुर्घटना में एक शख्स की मौत के बाद एक परिवार ने उसे अपने घर के सदस्य के रूप में पहचान कर उसे दफना दिया. इसके बाद मृतक के दोस्त ने धोखे से उसे फोन लगा दिया. इस दौरान जिसे मृत मानकर दफनाया गया था. उस शख्स ने फोन उठा लिया. इसके बाद उसने अपने दोस्त से कहा हैलो मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं. इतना सुनना था कि हंगामा मच गया. 

दोस्त से बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

पुलिस के मुताबिक, घर से पिछले दो महीने से लापता ऑटो रिक्शा चालक रफीक शेख रविवार को एक आश्रय गृह में ठहरा हुआ था. इसी दौरान उसके एक दोस्त ने उसे गलती से फोन कर दिया. लिहाजा, उसने अपने दोस्त के फोन का जवाब देते हुए बताया कि वह ठीक है. इतना सुनते ही उसके दोस्त के होश फाख्ता हो गए कि जिसे दफना कर आए हैं. आखिर वह कैसे जिंदा है. युवक की अपने दोस्त के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

पत्नी ने की थी शव की पहचान

पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को बोईसर और पालघर स्टेशनों के बीच पटरी पार करते वक्त रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी. इसके बाद पालघर के एक व्यक्ति ने जीआरपी से संपर्क किया और दावा किया कि मृतक उसका भाई रफीक शेख है, जो दो महीने पहले लापता हो गया था. उसने बताया कि उनके परिवार ने बाकायदा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसके बाद पालघर जीआरपी ने 'मृत' व्यक्ति की पत्नी से संपर्क किया. हालांकि, वह उस वक्त केरल में थी. अधिकारी ने बताया कि बुलाने पर वह केरल से पालघर आई और शव की शिनाख्त भी की. इसके बाद जीआरपी ने शव को परिवार को सौंप दिया. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दो दिन पहले शव को रफीक शेख का शव मानकर दफना दिया था.

मृतक के परिवार का पता लगाने में जुटी पुलिस

अब मामले में नया खुलासा होने पर पुलिस ने शेख के जिंदा होने की खबर उसके परिवार को दे दी है. इसके साथ ही पुलिस अज्ञात मृत व्यक्ति (जिसे दफनाया गया) के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-Mumbai Dog Attack: कुत्ते के काटने के 12 वर्ष पुराने मामले में आया फैसला, मालिक को चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget