एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के किस जिले में कितने पाकिस्तानी रहते हैं? 107 पुलिस की पहुंच से बाहर

Pakistani Nationals In Maharashtra: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी वीजा धारकों और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को निकालने का काम शुरू हो गया है. यहां करीब 5 हजार पाकिस्तानीरहते हैं.

Pakistani Nationals In Maharashtra: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है. इस बीच सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में 5037 पाकिस्तानी नागरिकों में से 107 पाकिस्तानी नागरिक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं या फिर भारत आने के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल 34 ऐसे पाकिस्तानी नागरिक हैं जो कि अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं. 

मुंबई में 14 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पुलिस ने की है. आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागपुर शहर में हैं. सूत्रों ने बताया कि नागपुर शहर में कुल 2458 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिसमे से 25 पाकिस्तानी अन्ट्रेसेबल हैं. 

दूसरे नंबर पर ठाणे

वहीं दूसरे नंबर पर ठाणे शहर है जहां 1106 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं वहीं 33 अन्ट्रेसेबल हैं और 8 पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं. तीसरे नंबर पर जलगांव है जहां 393 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं. चौथे नंबर पर पिम्परी चिंचवड़ है जहां 290 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं. 

पांचवे नंबर पर नवी मुंबई है, जहां 239 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं, जिनमें से 2 पाकिस्तानी अन्ट्रेसेबल हैं. छठवें नंबर पर अमरावती शहर हैं, जहां 117 पाकिस्तानी नागरिक हैं. सातवें नंबर पर पुणे शहर है, जहां 114 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं, जिसमें से 9 पाकिस्तानी अन्ट्रेसेबल है और 24 पाकिस्तानी अवैध रूप से रह रहे हैं. 

आठवें नंबर पर वासिम शहर है, जहां 106 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं. नौवे नंबर पर छत्रपति संभाजी नगर शहर और कोल्हापुर है जहां 58-58 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं. दसवें नंबर पर मीरा भायंदर है, जहां 26 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं. 

अन्य जिलोंका क्या है हाल?

इसके अलावा अकोला में 22 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं, जिसमें से 2 पाकिस्तानी नागरिक अन्ट्रेसेबल हैं.अहिल्यानगर नगर और यवतमाल में 14-14 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं. रायगढ़ जिले में 17 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं जिनमें से 11 पाकिस्तानी अन्ट्रेसेबल हैं और 2 लोग अवैध रूप से रह रहे हैं. सोलापुर शहर में 17 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं. 

अमरावती ग्रामीण और छत्रपति संभाजी नगर ग्रामीण में 1-1 पाकिस्तानी रहते हैं.  बुलढाना में 7 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं जिसमें से 6 लोग अन्ट्रेसेबल हैं.धुले शहर में 6 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं, गोंदिया में 5 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं और सभी 5 के 5 लोग अन्ट्रेसेबल हैं. लातूर शहर में 8 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिसमे से 6 अन्ट्रेसेबल हैं. 

जालना में 5 पाकिस्तानी नागरिक हैं. नाशिक शहर में 8 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं. जिसमें से 2 पाकिस्तानी अन्ट्रेसेबल हैं.  नाशिक ग्रामीण में 2 पाकिस्तानी हैं, जिसमें से 1 पाकिस्तानी लापता हैं. नांदेड़ में 4 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिसमें से सभी चारों पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं. नंदुरबार में 10 पाकिस्तानी रहते हैं, परभणी में 3 और पालघर में 1 पाकिस्तानी नागरिक रहता है. रत्नागिरी में 4 पाकिस्तानी रहते हैं, जिसमे से 1 अन्ट्रेसेबल है, सातारा में 4 और सांगली में 6 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर
महाराष्ट्र: नंदुरबार के हॉस्टल में 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, 8 छात्रों की हालत गंभीर
महाराष्ट्र: नंदुरबार के हॉस्टल में 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, 8 छात्रों की हालत गंभीर
'गौ-मूत्र पिलाया, जादू-टोना...', पूर्व सासंद विनायक राउत की बहू ने पूरे परिवार पर दर्ज कराई FIR
'गौ-मूत्र पिलाया, जादू-टोना...', पूर्व सांसद विनायक राउत की बहू ने पूरे परिवार पर दर्ज कराई FIR
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget