एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: एक्शन में महाराष्ट्र CMO! पहलगाम हमले को लेकर जारी हेल्पलाइन नंबर

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों में महाराष्ट्र के 6 नागरिक भी शामिल हैं. इसे लेकर महाराष्ट्र CMO ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में महाराष्ट्र के 6 नागरिक भी शामिल हैं, जिनकी पहचान और पार्थिव शरीर की वापसी की जानकारी महाराष्ट्र सरकार ने साझा की है.

इसी सिलसिले में सीएमओ (CMO) महाराष्ट्र की ओर से सोशल मीडिया पर कर जानकारी दी गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि पहलगाम आतंकी हमले में राज्य के 6 नागरिकों की जान गई है. संजय लेले और दिलीप डिसले के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से एयर इंडिया की उड़ान के जरिए मुंबई लाया जाएगा. 

पोस्ट में विमान के रवाना होने का समय दिया गया था. इसके साथ ही जानकारी दी गई की पुणे निवासी कौस्तुभ गणवते और संतोष जगदाले को आज अंतिम विदाई दी गई, जिनके पार्थिव शरीर शाम 6 बजे पुणे के लिए रवाना किए जाएंगे. वहीं, हेमंत जोशी और अतुल मोने के पार्थिव शरीरों को लेकर एक और विमान दोपहर 1:15 बजे श्रीनगर से उड़ान भर चुका है.

हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे मंत्री आशीष शेलार

मुंबई में मंत्री आशीष शेलार और मंगलप्रभात लोढ़ा समन्वय के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे. वहीं, पुणे में मंत्री मधुरिताई मिसाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंत्री गिरीश महाजन तत्काल श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं ताकि जमीनी हालात का जायजा लिया जा सके. साथ ही अन्य पर्यटकों को भी सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है.

मुंबई में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी
कश्मीर में पर्यटकों पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों के मद्देनजर मुंबई शहर जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. किसी भी व्यक्ति या उनके परिचितों को, जो पहलगाम या आसपास के क्षेत्रों में मौजूद हों, जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है. पोस्ट में दी गई जानकारी कुछ इस प्रकार है- जिला नियंत्रण कक्ष - मुंबई शहर, फोन: 022-22664232 और संपर्क नंबर: 8657106273 / 7276446432.

इसके अतिरिक्त, श्रीनगर में पर्यटकों की सहायता के लिए 24x7 हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है. डीसी कार्यालय श्रीनगर- फोन: 0194-2483651 / 0194-2457543, व्हाट्सएप: 7780805144 / 7780938397

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का विरोध प्रदर्शन
इस घटना से गुस्साए बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुंबई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पहलगाम में हुए हमले के विरोध में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर 'आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद' जैसे नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां जलाईं.

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान ने किया. उन्होंने कहा, “इस्लाम कभी बंदूक उठाने की शिक्षा नहीं देता. हमारे देश के 18 प्रतिशत मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दीजिए, हम पाकिस्तान को पूरी तरह साफ कर देंगे." उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस हमले का माकूल जवाब देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget