एक्सप्लोरर

Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 2 लोगों की मौत, शिंदे बोले, 'घुसकर मारेंगे, CM फडणवीस ने क्या कहा?

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पर्यटक घायल हो गए. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इसका बदला जरूर लेंगे, आतंकियों को घुसकर मारेंगे.

Jammu Kashmir Terror Attack: कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को आतंकवादी हमले में 28 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं. इस टेरेरिस्ट अटैक में महाराष्ट्र के दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हैं. वहीं आतंकी हमले की सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी निंदा की है. 

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा,  "मैं पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. इस घटना में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि. हम उनके परिवारों और प्रियजनों के दुःख में शामिल हैं. मैं ईश्वर से इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. हम जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं."

 

आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा- सीएम फडणवीस
उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से नाम पूछ कर मारा गया है, यह बहुत कायरता पूर्ण घटना है. जम्मू कश्मीर की विकास यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है. गृहमंत्री अमित शाह वहां पहुंच गए हैं. आतंकी हमले के आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा."

घुसकर मारेंगे- एकनाथ शिंदे
वहीं इस हमले को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "देश पर आक्रमण है, निंदा करता हूं, ये बेकसूर लोग हैं, पर्यटन के लिए गए थे, 
इसका करारा जवाब दिया जाएगा. इसका बदला जरूर लेंगे, ये उनको बहुत भारी पड़ेगा. मैंने महाराष्ट्र के पर्यटक प्रगति जगदाले से बात की है उन्होंने कहा है कि सभी आतंकवादी पुलिस के ड्रेस में आए थे, सबको नाम पूछ रहे थे, सबको नाम पूछ पूछ कर गोली मार रहे थे. ये निंदनीय है, देश पर हमले का बदला केंद्र सरकार जरूर लेगी. सबक सिखाएंगे, घुस कर मारेंगे."

महाराष्ट्र के दो लोगों की मौत
सीएम फडणवीस ने कहा, "जिनके अधिकार क्षेत्र में पहलगाम आता हैं मैंने कश्मीर के उन संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिदरी को फोन किया और इस बारे में जानकारी ली. अब तक मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के दो पर्यटकों की मौत हो गई है, जिनमें दिलीप डिसले और अतुल मोने शामिल हैं. स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस आतंकी हमले में महाराष्ट्र के दो लोग घायल हुए हैं. उनमें से एक, माणिक पटेल, पनवेल से हैं. एस. भालचंद्र राव दूसरे घायल हैं. सौभाग्यवश, दोनों की हालत स्थिर है.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget