एक्सप्लोरर

'कश्मीरी कपड़े पहनकर तस्वीरें खिंचवा लो, हमें लगा कुछ गड़बड़ है', पहलगाम की चश्मदीद ने क्या बताया?

Kashmir Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 6 लोगों की मौत के बाद डेड बॉडी को फ्लाइट से लाया जा रहा है. मंत्री आशीष शेलार समेत कई नेताओं को को-ऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई.

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इस कायरतापूर्ण हमले में महाराष्ट्र के 6 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है. संजय लेले और दिलीप देसाले के पार्थिव शरीर श्रीनगर से मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट से लाए जा रहे हैं. हेमंत जोशी और अतुल मोने के पार्थिव शरीर श्रीनगर से दोपहर 1:15 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट से मुंबई लाया जा रहा है. 

मुंबई एयरपोर्ट पर व्यवस्था के को-ऑर्डिनेशन के लिए मंत्री आशीष शेलार और मंगलप्रभात लोढ़ा उपस्थित हैं. पुणे निवासी कौस्तुभ गनबोटे और संतोष जगदाले के पार्थिव शरीर शाम 6 बजे श्रीनगर से रवाना होने वाली फ्लाइट से पुणे लाए जाएंगे. पुणे एयरपोर्ट पर ये जिम्मेदारी मंत्री माधुरीताई मिसाल को सौंपी गई है. मंत्री गिरीश महाजन श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं. वहां फंसे अन्य पर्यटकों को भी वापस लाने के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है.

महाराष्ट्र की महिला पर्यटक ने सुनाई आपबीती

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक प्रत्यक्षदर्शी और महाराष्ट्र के एक पर्यटक ने बताया, "कश्मीर पहुंचने के बाद हम पहले कटरा में रुके. हमने आस-पास के इलाकों का पता लगाया और फिर हम कल पहलगाम आए. पहलगाम में हमने घुड़सवारी की और उस समय हम करीब दस लोगों के साथ ऊपर गए. हमारे साथ चार-पांच घुड़सवार थे जो हमें साथ ले गए.'' न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने ये बातें कही.

'आतंकी हमले के बाद हमलोग बहुत डर गए'

उन्होंने आगे कहा, ''जब ​​हम सबसे ऊंची जगह पर पहुंचे तो कुछ लोग हमारे पास आए और पूछा कि क्या हम फोटो खिंचवाना चाहते हैं? पूछा कि कश्मीरी कपड़े पहनकर तस्वीरें खिंचवा लो. उस समय हमें लगा कि कुछ गड़बड़ है और हम डर गए क्योंकि आसपास कोई नहीं था. फिर हमने पांच-छह लोगों को देखा और उनके बीच फोटो खिंचवाने को लेकर झगड़ा होने लगा कि हमारे साथ फोटो निकालो. इस झगड़े के कारण हम जल्दी से वहां से निकल गए. हमारे जाने के 15 मिनट बाद ही आतंकियों ने हमला कर दिया और हम बहुत डर गए.'' 

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गुहार

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ''हमले के बाद से सभी पर्यटक डरे हुए हैं. हम यहां पर एंजॉयमेंट करने आए थे. यहां पर आने के बाद पहाड़ की स्लाइड्स हुई, फिर इसके बाद अटैक हुआ. अब आगे पता नहीं क्या-क्या हो सकता है, इसलिए हमें ऐसा लगता है कि हम जल्द से जल्द अमरावती पहुंच जाएं. मेरी मां को ब्लड प्रेशर और थॉयराइड की दिक्कत है. इनकी तबीयत कल बहुत खराब हो गई थी. जैसे ही उन्होंने सुना कि आतंकवादियों ने हमला किया है, उसके बाद वो टेंशन में आ गईं. फिर डॉक्टर से उनका इलाज कराया गया. मेरा सरकार से यही कहना है कि सभी के लिए सेफ्टी रखो.'' (मृत्युंजय सिंह के इनपुट के साथ)

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget