एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: अजीत पवार का पार्टी लाइन से अलग बयान, बोले- 'मुझे EVM पर पूरा भरोसा...'

Ajit Pawar News: महाराष्ट के नेता प्रतिपक्ष के अनुसार ईवीएम में हेरफेर करना एक व्यक्ति द्वारा संभव नहीं है. यह एक बड़ी प्रणाली है जिसमें बहुत सारे चेक और बैलेंस शामिल हैं.

Ajit Pawar on EVM: महाराष्ट विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार (Ajit Pawar) ने ईवीएम को लेकर बयान दिया है. उनका यह बयान उनकी पार्टी के लाइन से अलग है. उन्होंने कहा 'मुझे व्यक्तिगत रूप से ईवीएम पर पूरा भरोसा है. अगर ईवीएम खराब होती तो छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश आदि जैसे विभिन्न राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार नहीं होती'.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश में ईवीएम में हेरफेर करना एक व्यक्ति द्वारा संभव नहीं है. यह एक बड़ी प्रणाली है जिसमें बहुत सारे चेक और बैलेंस शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी तरह यह साबित हो जाता है कि ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ की गई थी, तो देश में बड़ी अराजकता होगी, इस वजह से मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत करेगा.

'कोई नहीं करेगा ईवीएम से छेड़छाड़ की हिम्मत'- अजीत पवार

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कहा कि कभी-कभी कुछ लोग चुनाव हार जाते हैं. ऐसे लोगों को लगता है कि वे इसे नहीं खो सकते हैं, फिर वे ईवीएम पर आरोप लगाने लगते हैं और इससे छुटकारा पा लेते हैं, लेकिन वास्तव में यह लोगों का वास्तविक जनादेश है. महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष के अनुसार अगर किसी तरह यह साबित हो जाता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई तो देश में बड़ा बवाल खड़ा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कोई भी ईवीएम से छेड़छाड़ करने की हिम्मत नहीं करेगा. 

बता दें कि 23 मार्च को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ईवीएम को लेकर विपक्षी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी. शरद पवार सहित कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा था कि ईवीएम को सटीक होना चाहिए. एनसीपी प्रमुख ने कहा था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में ईवीएम के सटीक होने की आवश्यकता है. पवार ने विपक्षी नेताओं को लिखे अपने पत्र में बताया था कि विशेषज्ञों ने कहा है कि चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: CNG PNG Price: महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में CNG और PNG के दाम घटाए, जानें- नए रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget