एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई में साइकिल ट्रैक्स बनाना क्यों है मुश्किल? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई समस्या

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में साइकिल के लिए ट्रैक्स नहीं बनाने की समस्या बताई है. उन्होंने रेखांकित किया कि साइक्लिंग की स्वस्थ आदत को बढ़ावा देना जरूरी है.

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में जगह की तंगी के कारण साइकिल ट्रैक्स बनाना मुश्किल है. उन्होंने रेखांकित किया कि साइक्लिंग की स्वस्थ आदत को बढ़ावा देना जरूरी है. उन्होंने आगे बताया कि टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में खास ट्रैक्स को हम बना सकते हैं. गडकरी फिलिफ कैपिटल के एक कार्यक्रम को सोमवार की शाम संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मैं आपके (साइकिल ट्रैक्स) के विचार का समर्थन कर रहा हूं. लेकिन मेरी व्यावहारिक समस्या है.

मुंबई में साइकिल ट्रैक्स नहीं बनने की क्या है समस्या?

शहरी क्षेत्र में सड़क को चौड़ा करना बहुत मुश्किल है. मुंबई में हम साइकिल ट्रैक्स नहीं बना सकते हैं." गडकरी ने स्पष्ट कहा कि मुंबई में अतिक्रमण और सियासी समस्याएं हैं. उसकी वजह से खास साइकिल ट्रैक्स बनाने का काम मुश्किल है. केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी मुंबई में सबसे महत्वकांक्षी 40 किलोमीटर साइकिल ट्रैक परियोजना शुरू नहीं होने की खबरों के बीच आई है.

देश में साइकिल निर्माण की मजबूत संभावना-गडकरी

गडकरी ने बताया कि उनके गृह शहर नागपुर में एक साइकिल ट्रैक बन रहा है और बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरनेवाले कुछ शहरों में भी जल्द उसी तरह का ढांचा होगा. उन्होंने कहा कि देश में साइकिल निर्माण के लिए मजबूत संभावना है. उसका संकेत इस बात से मिल जाता है कि वर्तमान में निर्यात 25-30 हजार करोड़ का है. गडकरी ने बताया कि सरकार निर्माण में लगे ठेकेदारों को 'क्रेडिट रेटिंग' देने पर विचार कर रही है.

Maharashtra Gram Panchayat Election: BJP ने 397 सीटों पर किया जीत का दावा, ट्वीट कर दी कार्यकर्ताओं को बधाई

नई परियोजना के लिए निविदा भरते वक्त पूर्व का अच्छा रिकॉर्ड होने पर बोनस प्वाइंट्स संस्थान को मिलेगा. उन्होंने बताया कि FASTag सिस्टम देश में लागू करने के बाद मंत्रालय एक नया सिस्टम बनाने पर काम कर रहा है. सिस्टम में ऐसी व्यवस्था होगी कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की विस्तृत जानकारी राजमार्ग के एंट्री और निकासी पर हासिल कर ली जाएगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget