एक्सप्लोरर

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 31 जुलाई तक टला फैसला, NIA कोर्ट ने HC से मांगा समय, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- 'सत्यमेव जयते'

Malegaon Blast Case: एनआईए कोर्ट के न्यायाधीश एके लाहोटी ने आरोपियों से कहा कि बहुत सारे दस्तावेज हैं. फैसला सुनाने में समय लगेगा. उन्होंने आरोपियों को 31 जुलाई को कोर्ट में मौजूद रहने को कहा.

Malegaon Blast News: मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने गुरुवार (8 मई)  को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में  फैसला 31 जुलाई तक के लिए टाल दिया. जज ने कहा कि इस मामले में बहुत सारे दस्तावेज हैं और फैसला सुनाने के लिए कुछ और समय चाहिए. इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 19 अप्रैल को लगभग 17 साल पहले हुए  विस्फोट मामले में अपना फैसला 8 मई के लिए सुरक्षित रख लिया था. 

विशेष एनआईए अदालत द्वारा साल 2008 मालेगांव बम विस्फोट मामले में फैसला 31 जुलाई तक टालने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "31 जुलाई की तारीख पर फैसला आएगा. यह मामला 17 साल से चल रहा है. सत्य की हमेशा जीत हुई है और एक बार फिर सच की ही जीत होगी."

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा, "आज फैसला आने वाला नहीं था.  इससे पहले की सुनवाई के दिन जज साहब ने जैसे डेट देते हैं, उसी तरह से आज का डेट दिया था. जज साहब ने कहा कि फैसला देने में समय लगता है. किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. अगली डेट 31 जुलाई की है. उसी दिन फैसला आएगा. सत्यमेव जयते."

31 जुलाई को सभी आरोपियों को कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश 

इस मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश ए. के. लाहोटी ने अदालत में मौजूद आरोपियों से कहा कि मामले में बहुत सारे दस्तावेज हैं और फैसला सुनाने में कुछ समय लगेगा. उन्होंने मामले के सभी आरोपियों को अगली तारीख 31 जुलाई को मौजूद रहने को कहा. 

मालेगांव विस्फोट: 6 लोगों की हुई थी मौत

29 सितंबर, 2008 को उत्तरी महाराष्ट्र के मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर मालेगांव में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हुई थी. 100 से अधिक लोग घायल हुए थे. 

34 गवाह बयान देने से मुकरे 

मालेगांव ब्लास्ट मामले में मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 323 गवाहों से पूछताछ की. इनमें से 34 गवाह मुकर गए. इस केस में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, बीजेपी नेता प्रज्ञा ठाकुर, मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी इस मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम या यूएपीए और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत मुकदमे का सामना कर रहे हैं. 

2011 में एनआईए को सौंपे जाने से पहले इस मामले की जांच शुरू में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने की थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Petroleum Reserves: अगर तेल संकट पैदा हुआ तो कितने दिन काट लेगा भारत! देश के बाद कितना डीजल-पेट्रोल, जानें
अगर तेल संकट पैदा हुआ तो कितने दिन काट लेगा भारत! देश के बाद कितना डीजल-पेट्रोल, जानें
'सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा', सीएम योगी ने किया समाज को बांटने वालों से आगाह
'सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा', सीएम योगी ने किया समाज को बांटने वालों से आगाह
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज

वीडियोज

T20 World Cup: Shahbaz Sharif सरकार घुटने पर, Pak टीम को भारत से खेलने का दिया आदेश| BCCI | IndVsPak
Bihar Breaking: बिजली के तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान! | Bhagalpur | ABP News
जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Petroleum Reserves: अगर तेल संकट पैदा हुआ तो कितने दिन काट लेगा भारत! देश के बाद कितना डीजल-पेट्रोल, जानें
अगर तेल संकट पैदा हुआ तो कितने दिन काट लेगा भारत! देश के बाद कितना डीजल-पेट्रोल, जानें
'सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा', सीएम योगी ने किया समाज को बांटने वालों से आगाह
'सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा', सीएम योगी ने किया समाज को बांटने वालों से आगाह
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज
Vadh 2 Box Office Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
'बॉर्डर 2' के आगे ये छोटे बजट की फिल्म भी दिखा रही तेवर, चार दिन में कमा डाले इतने करोड़
Maharashtra: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
महाराष्ट्र: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
"ये तो बड़ी ढीठ है भाई" कबूतरों को बार-बार दाना खिलाने पर महिला को देना पड़ा 2 लाख रुपये जुर्माना, यूजर्स ने लिए मजे
होली पर घर जाने का है प्लान, यहां देखें यूपी-बिहार की किन ट्रेनों में खाली हैं सीटें?
होली पर घर जाने का है प्लान, यहां देखें यूपी-बिहार की किन ट्रेनों में खाली हैं सीटें?
Embed widget