एक्सप्लोरर

नए साल को लेकर मुंबई में RPF अलर्ट, लाइव मॉनिटरिंग के जरिए संदिग्धों पर होगी पैनी नजर

Happy New Year 2025: नए साल का जश्न मनाने के लिए काफी तदाद में टूरिस्ट मुंबई पहुंचते हैं. रेलवे पुलिस आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि उपद्रवी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

New Year 2025: नए साल का स्वागत करने के लिए हर साल भारी तदाद में टूरिस्ट मुंबई का रुख करते हैं. इस साल रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने तैयारी पूरी कर ली है. रेलवे पुलिस आयुक्त रवींद्र शिसवे ने नए साल की तैयारी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए काफी तदाद में टूरिस्ट मुंबई पहुंचते हैं. गत वर्षों में देखा गया है कि टूरिस्ट साउथ मुंबई की तरफ ज्यादा आते हैं.

मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र है. बड़ी तादाद में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं, वेस्टर्न से आने के कारण चर्च गेट, मरीन लाइंस स्टेशनों पर काफी भीड़ होती है. इसी तरह सेंट्रल से आने वालों की भीड़ सीएसएमटी पर देखने को मिलती है. रवींद्र शिसवे ने कहा, "हम लोगों ने नए साल को लेकर प्लानिंग की है. आज के दिन रेलवे स्टेशनों पर चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे.

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा की खास व्यवस्था

ट्रेनों की लेडीज कंपार्टमेंट में एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद होंगी. रात के वक्त चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होंगे. सीसीटीवी फुटेज की हम लोग लाइव मॉनिटरिंग करने वाले हैं. आम तौर पर घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखी जाती है, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी इन प्वाइंट्स पर लगातार लाइव मॉनिटरिंग करती रहेगी." संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. कॉलेज के छात्र भी जुड़ने वाले हैं. 

नए साल के लिए आरपीएफ की है तैयारी

उन्होंने कहा कि नए साल का जश्न मनाने के दौरान हुड़दंग करना भारी पड़ सकता है. उपद्रवी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें. स्टंट करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर रील्स न बनाने की सलाह दी. बताया कि टिकट चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा. बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर जुर्माने की कार्रवाई होगी. कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे.

रवींद्र शिसवे ने बताया कि रात की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एंट्री और एग्जिट गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. उन्होंने संदिग्ध गतिविधि दिखने पर लोगों से सहयोग की अपील की. संदिग्धों की सूचना 1512 पर कॉल कर दी जा सकती है. सूचना मिलने के बाद 10 से 15 मिनट में मदद पहुंच जाएगी. 

Kalyan News: युवती से ढोंगी बाबा की आपत्तिजनक हरकत, शरीर को छूना शुरू किया, धमकी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget