एक्सप्लोरर

Kalyan News: युवती से ढोंगी बाबा की आपत्तिजनक हरकत, शरीर को छूना शुरू किया, धमकी दी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में अरविंद जाधव नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ केस किया गया है. यह व्यक्ति नजर उतारने के नाम पर एक महिला के घर गया और अश्लीलता शुरू कर दी.

Kalyan News: महाराष्ट्र के कल्याण (Kalyan) में चौंकाने वाली घटना हुई है. खड़कपाड़ा पुलिस थाने में ढोंगी बाबा अरविंद जाधव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ढोंगी बाबा ने एक युवती का उत्पीड़न किया था. घटना कल्याण के पास आंबिवली गांव की है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ढोंगी बाबा अरविंद जाधव ने किसी और लड़कियों के साथ भी ऐसी हरकत की है. 

कल्याण में एक युवती कई दिनों से पारिवारिक परेशानी से जूझ रही थी. पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए इस युवती को उसके रिश्तेदारों ने आंबिवली में एक बाबा का पता दिया था. इस जानकारी के आधार पर पीड़िता अपने रिश्तेदारों के साथ आंबिवली में बाबा अरविंद जाधव के पास गई और अपना दुखड़ा सुनाया.

परिवार के सदस्यों के जाते ही शुरू की अश्लील हरकत

उसके बाद बाबा ने युवती से कहा कि तुम्हारी परेशानी दूर हो जाएगी लेकिन तुम्हें कुछ समय यहीं रुकना होगा. अपने परिवार को बाहर जाने दो, तुम यहीं रुको, तुम्हारी नजर उतारता हूं.  ढोंगी बाबा ने यह कहते हुए इस युवती के शरीर को छूना शुरू कर दिया. जब युवती को एहसास हुआ कि यह गलत हरकत है, तो युवती ने बाबा को उसे छूने से मना किया और कहा कि वह सबको बताएगी कि क्या हुआ. उस वक्त ढोंगी बाबा ने इस युवती को धमकी दी कि अगर तुमने इस तरह की जानकारी किसी को दी तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

सामाजिक संगठन के दबाव पर पुलिस ने शुरू की जांच

इसके बाद युवती अपने परिवार के साथ खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां घटना के बारे में पुलिस को बताई पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए ढोंगी बाबा को बुलाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. इस मामले में उन्हें नोटिस देकर थाने आने को कहा गया था. लेकिन दो दिन बाद भी अरविंद जाधव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो युवती एक सामाजिक संगठन की मदद के लिए पहुंची.

सामाजिक संस्था की मदद से वह एक बार फिर खड़कपाड़ा थाने पहुंची और सवाल उठाया कि ढोंगी बाबा के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई. आखिरकार सामाजिक संगठन और पीड़ित युवती के दबाव के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस ढोंगी बाबा को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम भेजी गई है.

ये भी पढ़ें- Ghatkopar Hoarding Case: घाटकोपर में 17 लोगों की मौत मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget