एक्सप्लोरर

Sharad Pawar: 'हम अनाथ हो गए', NCP कार्यकर्ता ने शरद पवार को खून से लिखा पत्र, इस्तीफे को लेकर की ये अपील

Sharad Pawar News: संदीप काले ने शरद पवार को खून से एक पत्र लिखा है. काले ने अपने खून का इस्तेमाल करते हुए पत्र में लिखा, "आपका फैसला किसी को स्वीकार्य नहीं है.

Sandeep Kale Blood Letter to Sharad Pawar: एनसीपी के कार्यकर्ता संदीप काले ने शरद पवार को अपने खून से एक पत्र लिखा है, जब एनसीपी सुप्रीमो ने पार्टी प्रमुख के रूप में पद छोड़ने की आश्चर्यजनक घोषणा की. काले ने शरद पवार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. पत्र में, काले ने शरद पवार को "संरक्षक" के रूप में बताया है और कहा कि उनके इस्तीफे की घोषणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को "अनाथ" बना दिया है. उन्होंने लिखा, "आपकी इस चौंकाने वाली घोषणा से हम अनाथ हो गए हैं."

फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील
उन्होंने आगे पवार से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है. काले ने अपने खून का इस्तेमाल करते हुए पत्र में लिखा, "आपका फैसला किसी को स्वीकार्य नहीं है. पवार साहब, आप हमारे आदर्श और हमारे गुरु हैं. कृपया अपना फैसला बदलें." बता दें जबसे शरद पवार ने एनसीपी प्रमुख का पद छोड़ा है तबसे एनसीपी के अंदर खलबली मची हुई है. शरद पवार के बाद अब तक कई नेता और कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं.


Sharad Pawar: 'हम अनाथ हो गए', NCP कार्यकर्ता ने शरद पवार को खून से लिखा पत्र, इस्तीफे को लेकर की ये अपील

एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने पार्टी प्रमुख के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है, इस घोषणा के बाद से ही एनसीपी के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भावुक हो गए हैं. सभी की बस एक ही मांग है कि. शरद पवार अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और इस्तीफे के फैसले को वापस लें.

शरद पवार के भतीजे अजित पवार, जिन्होंने पहले कहा था कि "पवार साहब ने खुद कुछ दिन पहले बदलाव की आवश्यकता के बारे में कहा था". शरद पवार के इस्तीफे के बाद जब कार्यकर्ता ये मांग करने लगे कि वो फैसला वापस लें नहीं तो हम यहां से नहीं जाएंगे. इसके बाद फिर शरद पवार ने कहा, अपने फैसले पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे.

अगले एनसीपी चीफ का जल्द होगा चयन
1999 में एनसीपी की स्थापना करने वाले पवार पिछले 24 साल से पार्टी प्रमुख का पद संभाल रहे हैं. शरद पवार ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने भविष्य की कार्रवाई के बारे में फैसला करने के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की एक समिति की सिफारिश की. इस समिति में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, पीसी चाको, नरहरि जिरवाल, अजित पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से-पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, जयदेव गायकवाड़ शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Sharad Pawar Resigns: शरद पवार के इस्तीफे पर शिवसेना का सनसनीखेज दावा, अजित पवार पर हमला, कहा- वो सिर्फ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget