एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: बीजेपी में शामिल होंगे एकनाथ खडसे? बहू रक्षा खडसे का बड़ा दावा, चर्चाओं का बाजार गर्म

Eknath Khadse News: महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा है कि एकनाथ खडसे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसपर अब उनकी बहू रक्षा खडसे का बड़ा बयान सामने आया है. 

Raksha Khadse Claims: महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व बीजेपी नेता एकनाथ खडसे की संभावित वापसी को लेकर काफी चर्चा है. अटकलों को हवा देते हुए, एकनाथ खडसे की बहू रक्षा खडसे ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. रक्षा खडसे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कई बड़े लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. हमारी और सबकी इच्छा है कि एकनाथ खडसे बीजेपी में शामिल हों.

रक्षा खडसे का बड़ा दावा
ABP माझा के मुताबिक रक्षा खडसे ने कहा कि भले ही एकनाथ खडसे का बीजेपी में आना वरिष्ठ स्तर का फैसला है, लेकिन एकनाथ खडसे के मन में क्या है ये सब कुछ होने के बाद ही हमारे सामने आएगा. रक्षा खडसे के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एकनाथ खडसे लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में वापसी करेंगे.

बीजेपी नेता का बड़ा बयान
गिरीश महाजन ने भी इस मामले को तूल देते हुए कहा कि, एकनाथ खडसे बीजेपी में वापसी की कोशिश कर रहे हैं. मुझे पता चला है कि एकनाथ खडसे बीजेपी में वापसी के लिए जोर लगा रहे हैं. दिल्ली और प्रदेश से खबर मुझ तक पहुंची है. मुझे लगता है इसका कोई उद्देश्य नहीं है. मुझसे अभी तक किसी ने नहीं पूछा कि वे एकनाथ खडसे को भाजपा में वापस चाहते हैं या नहीं. मैं एक छोटा कार्यकर्ता हूं. गिरीश महाजन ने कहा है कि अगर एकनाथ खडसे के पास डायरेक्ट हॉटलाइन है तो उन्हें इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

बीजेपी में जाने के सवाल पर बोले खडसे
हाल ही में एकनाथ खडसे ने इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी कि क्या वो बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं. उन्होंने कहा था कि चूंकि बीजेपी ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया है, इसलिए मैं दोबारा बीजेपी में शामिल होने के बारे में सोचूंगा भी नहीं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए कांग्रेस की बैठक, प्रकाश आंबेडकर पर सस्पेंस बरकरार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget