एक्सप्लोरर

Chhagan Bhujbal Corona Positive: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Chhagan Bhujbal Corona: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल कोरोना पॉजिटिव हैं, इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर पर दी है. आज ही डिप्टी CM अजित पवार भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.

NCP leader Chhagan Bhujbal Corona positive:  महाराष्ट्र में अब कोरोना बढ़ता ही जा रहा है, डिप्टी सीएम अजीत पवार के बाद अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर पर दी है. छग्गन भुजबल ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है और मेरी सेहत अच्छी है. डॉक्टर की सलाह पर मेरा इलाज चल रहा है और आप सभी के आशीर्वाद से मैं कोरोना पर जीत पा लूंगा और जल्द ठीक हो जाऊंगा. जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे सावधान रहें और यदि कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कोरोना की जांच कराएं. सभी से अनुरोध है कि मास्क पहनें और अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें. 

महाराष्ट्र में कोरोना अब वीआईपी लोगों को भी चपेट में ले रहा है. आज सोमवार को ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एनसीपी नेता ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी. महाराष्ट्र में इससे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव निकले थे और रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. राज्यपाल कोश्यारी को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बुधवार को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राज्यपाल चार दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अपने आधिकारिक आवास पर लौट आए. 

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध, बागी विधायकों का किया 'अंतिम संस्कार'

बता दें कि महाराष्ट्र में कोविड की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है और हर दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना के 6,493 नए मामले दर्ज किए गए थे और पांच लोगों की मौत भी हुई थी. इस रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले सभी लोग मुंबई से थे, इस समय महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 79,62,666 हो गई है. इसके साथ ही महाराष्ट्र में एक्टिव केसों की संख्या 24,608 है.

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध, बागी विधायकों का किया 'अंतिम संस्कार'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget