एक्सप्लोरर

Mumbai News: NCP का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- बिना किसी विचार के लगाया गया था पहला लॉकडाउन

एनसीपी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी की ओर से कहा गया कि पिछली बार बिना किसी विचार के लॉकडाउन लगा दिया गया था. 

NCP Attacks BJP: देशभर में कोरोना अपने पैर पसार रहा है और लगभग सभी राज्य इसकी चपेट में हैं. इस समय कोरोना के इतने अधिक मामले सामने आ रहे हैं, फिर भी कहीं भी पूर्ण रूप से लॉकडाउन नहीं लगाया गया है. ऐसे में अब एनसीपी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी की ओर से कहा गया कि पिछली बार बिना किसी विचार के लॉकडाउन लगा दिया गया था. 

बता दें एनसीपी की ओर से ये बयान पीएम मोदी द्वारा राज्यों के साथ की गई उनकी मीटिंग को लेकर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना वायरस की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी. 

इसके बारे में बात करते हुए, एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “लोग डरे हुए थे कि लॉकडाउन का एक और दौर हो सकता है, लेकिन यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में स्थानीय स्तर पर मौजूद स्थिति के आधार पर राज्यों से निर्णय लेने के लिए कहा. जब कोई कोविड-19 नहीं था, तो बिना किसी विचार के और लोगों को विश्वास में लिए बिना लॉकडाउन की घोषणा की गई थी.” उन्होंने कहा, “अब कोविड-19 के काफी मामले हैं, लेकिन लोग एहतियात बरत रहे हैं…यह अच्छा है कि लॉकडाउन की घोषणा नहीं की गई.”

विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा के कई नेताओं के इस्तीफे देने पर निशाना साधते हुए मलिक ने कहा, “भाजपा के राज्य मंत्रियों और विधायकों का पलायन रुकने वाला नहीं है. पांच साल के लंबे शासन का अहंकार, दूसरों का अपमान करने की चाल, गांवों में भय फैलाना भाजपा के अपने नेताओं को खोने का कारण प्रतीत होता है.”

नवाब मलिक ने कहा, “मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में भाजपा और नेताओं को खो देगी. ये उत्तर प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत हैं और भाजपा लड़ाई हार रही है.” बीते तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में तीन मंत्रियों समेत आठ भाजपा विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. 

ये भी पढ़ें

Sharad Pawar: बीजेपी पर शरद पवार का तीखा हमला, कहा- रोज पार्टी बदल रहे नेता

Mumbai cooperative bank Election : बीजेपी को झटका, अध्यक्ष पद पर शिवसेना और कांग्रेस को मिली जीत

Maharashtra Covid-19 Update: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में आए 46 हजार से ज्यादा केस

Maharashtra Petrol-Diesel Price Today: महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर सहित तमाम शहरों में आज फ्यूल किस रेट पर मिल रहा है, जानिए यहां

Maharashtra Weather Report: महाराष्ट्र में आज थम सकता है कई दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला, बढ़ गई है ठंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget