एक्सप्लोरर

इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर भड़कीं नवनीत राणा, 'मैं केंद्र सरकार से निवेदन करती हूं कि इनको...'

Iltija Mufti Statement: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व पर ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से वो निशाने पर हैं.

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपने बयान की वजह से विवादों में हैं. उन्होंने हिंदुत्व को 'बीमारी' बता दिया. इस बयान के बाद वो निशाने पर आ गई हैं. इस बीच पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा ने भी इल्तिजा को निशाने पर लिया और पाकिस्तान जाने की नसीहत दे दी.

नवनीत राणा ने कहा, "महबूबा मुफ्ती की बेटी ने कहा है कि हिंदुत्व एक बीमारी है. हिंदुइज्म और हिंदुत्व में बहुत अंतर है. अब हिंदुस्तान में रहने वाले सभी हिंदुओं को महबूबा मुफ्ती की बेटी सिखाएंगी कि हिंदुइज्म क्या है? मैं देश के सभी हिंदुओं की तफ से केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर विनती करूंगी कि जिनका जन्म हिंदुस्तान की मिट्टी पर हुआ, अगर उन्हें वीर सावरकर के नाम, हिंदू और हिंदुइज्म के नाम से तकलीफ है, जिनको जय श्रीराम के नारे से तकलीफ है, इन लोगों का पार्सल पाकिस्तान में रवाना किया जाना चाहिए. ये हिंदुस्तान है. यहां पर जय श्रीराम के नारे भी लगेंगे और हिंदु उत्साह भी मनाएंगे. जिनको हिंदुस्तान से नफरत है, पाकिस्तान जा सकते हैं." 

बता दें कि इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार (8 नवंबर) को कहा था कि ‘हिंदुत्व’ एक बीमारी है जिससे हिंदू धर्म बदनाम हो रहा है और अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को पीट पीट कर मार डालने और उनके उत्पीड़न को बढ़ावा मिल रहा है. उनके इस बयान के बाद से ही बीजेपी उन पर हमलावर हो गई. बीजेपी ने इल्तिजा मुफ्ती से माफी की मांग की. 

पीडीपी की नेता ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें एक मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की जा रही है. उन्होंने लिखा, ‘‘यह सब देखकर भगवान राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे कि नाबालिग मुस्लिम लड़कों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से पीटा जा रहा है क्योंकि उन्होंने ‘राम’ का नाम लेने से इनकार कर दिया. हिंदुत्व एक बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है.’’ 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget