एक्सप्लोरर

Nashik Corona Update: नासिक में भी बढ़े रहे कोरोना के मामले, यहां जानें- पिछले 24 घंटे में कितने केस आए?

Nashik Covid Cases: नासिक में सोमवार को कोरोना से 39 मरीज ठीक भी हुए हैं. वहीं जिले में अब तक सामने आए कोरोना के कुल केसों में से अकेले 2,76,345 मामले नासिक शहर में दर्ज हुए हैं.

Nashik Corona Cases: महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) में आज यानी सोमवार (3 April) को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए. नए मामलों के साथ जिले में कोरोना के 4,82,721 मामले हो गए हैं.

आज कोरोना से 39 मरीज हुए ठीक

हालांकि जिले में मरने वालों का आंकड़ा 8,904 बना हुआ है. एक तरफ जहां आज जिले में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए वहीं 39 कोरोना मरीज  ठीक भी हुए. इसी के साथ जिले में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,73,343 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि नासिक जिले में कोरोना के वर्तमान में 74 एक्टिव केस हैं.

जिले में अब तक सामने आए कोरोना के कुल केसों में से अकेले 2,76,345 मामले नासिक शहर में दर्ज हुए हैं. इसके अलावा 1,79,822 मामले जिले के अन्य भागों से सामने आए हैं,  14,076 केस मालेगांव से और  8,562 केस जिले के बाहर से सामने आए हैं.

पूरे देश में बिगड़ते जा रहे हैं कोरोना को लेकर हालात

महाराष्ट्र के अलावा पूरे देश में भी कोरोना को लेकर हालात एक बार फिर से गंभीर होते चले जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 3,641 नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं. नए मामलों के साथ पूरे भारत में कोरोना के 20,219 एक्टिव केस हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को डाटा रिलीज कर यह जानकारी दी.

कल से लेकर अब तक 11 लोगों की मौत

वहीं कल से लेकर अब तक पूरे देश में कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से तीन मौतें महाराष्ट्र और एक-एक मौत दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में दर्ज हुई है.  केरल में कोरोना से यह चौथी मौत है.

देश में  5,30,892 हुई कोरोना से मरने वालों की संख्या
11 मौतों के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,30,892  हो गई है. इसी के साथ देश में दैनिक कोरोना पॉजिटिविटी रेड 6.12 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक कोरोना पॉजिटिविटी रेट 2.45 प्रतिशत हो गया है. देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.41 करोड़ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में टीकाकरण अभियान के तहत 220.66 कोरोड़ लोगों को कोरोना की खुराक दी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: अपहरण और रेप में अदालत ने चार आरोपियों को किया बरी, आदेश में कोर्ट ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget