एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: क्या MVA में तय हो गया है सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला? नाना पटोले ने दिए ये संकेत

Nana Patole Statement: MVA में आगामी लोकसभा और विधानसभा सभा चुनाव में सीटों का बंटवारा कैसे होगा इसपर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है.

Nana Patole on Seat Sharing Formula in MVA : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर सीटों के आवंटन पर जोर दिया जाएगा. पटोले ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी को हराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सीटों का आवंटन तय किया जाएगा. उनकी पार्टी यानी कांग्रेस महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की एक घटक है, जिसमें एनसीपी (राकांपा) और शिवसेना (यूटीबी) भी शामिल हैं.

सीटों के बंटवारे पर बोले नाना पटोले
पटोले ने कहा, “विधानसभा और लोकसभा के आगामी चुनावों के मद्देनजर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई. महा विकास आघाड़ी के रूप में एक साथ लड़ते हुए, योग्यता के अनुसार सीटों के आवंटन पर जोर दिया जाएगा. सीट बंटवारे पर चर्चा करने से पहले प्रत्येक सीट का गहन अध्ययन किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि एमवीए बीजेपी की “एकपक्षीय और अत्याचारी” सरकार को गिराने के लिए प्रतिबद्ध है.

पटोले ने बीजेपी पर साधा निशाना
पटोले ने कहा, “वर्ष 2014, 2019 से स्थिति अब अलग हैं. कांग्रेस जून के पहले हफ्ते में हर सीट की समीक्षा करेगी और फैसला लेगी.” उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र कांग्रेस की विचारधारा वाला राज्य है. विदर्भ में भी कांग्रेस ने अपना जनाधार बढ़ाया है. पिछले तीन सालों में हमने सभी चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है, बीजेपी को हराया है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर सीटें आवंटित की जाएंगी.”

उल्लेखनीय है कि एनसीपी नेता अजीत पवार ने मंगलवार को कहा था कि एमवीए साझेदारों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान सबसे पहले उन लोकसभा सीटों के बारे में चर्चा की जाएगी जिन पर महाराष्ट्र में बीजेपी जीती है.

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन एमवीए अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव ''शत प्रतिशत'' मिलकर लड़ेगा. बीजेपी ने 2019 में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 23 पर जीत हासिल की थी. इसके बाद उसकी तत्कालीन गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने 18 सीटें जीती थीं. पवार ने कहा, “सीट बंटवारे का कोई फॉर्मूला नहीं है.

उद्धव ठाकरे ने उनकी पार्टी द्वारा जीती गई सीटों को अपने पास रखने की इच्छा जताई थी. लेकिन इस पर आगे कोई चर्चा नहीं हुई. तीनों दलों के नेताओं को (वार्ता के लिए) नामित किया जाएगा.”

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'एक साथ आ रहे सांपनाथ-नागनाथ...', CM केजरीवाल और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर फडणवीस ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget