एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कांग्रेस के इस सीनियर नेता ने थामा BJP का दामन, पार्टी से दिया था इस्तीफा

Namdeo Usendi Joins BJP: पूर्व विधायक नामदेव उसेंडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमकि सदस्यता से मंगलवार (26 मार्च) को इस्तीफा दे दिया. वो दो बार लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा.

महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेता नामदेव उसेंडी ने बीजेपी का दामन थाम लिया. इससे पहले मंगलवार (26 मार्च) को कांग्रेस के पूर्व विधायक ने पार्टी की प्राथमकि सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उसेंडी महाराष्ट्र कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी थे. गढ़चिरौली-चिमुर सीट से उन्होंने कांग्रेस से टिकट मांगा था. वो इस सीट से पहले लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. साल 2009 के विधानसभा चुनाव में वो पहली बार विधायक बने थे. 2014 और 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा.

महाराष्ट्र में बीजेपी ने उतारे 23 उम्मीदवार

महाराष्ट्र में बीजेपी अब तक 23 उम्मीदवारों के एलान कर चुकी है. रविवार को पार्टी ने महाराष्ट्र में तीन और लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें मौजूदा सांसद सुनील मेंढे और अशोक नेते शामिल हैं, जिन्हें विदर्भ में क्रमशः भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चेंबूर (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से फिर से उम्मीदवार बनाया गया. पार्टी ने मालशिराज के मौजूदा विधायक राम सातपुते को सोलापुर (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के खिलाफ मैदान में उतारा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है. इन निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान होना है. 

बीजेपी ने पहले ही महाराष्ट्र में 20 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी थी. तीन और उम्मीदवारों के साथ पार्टी अब तक अपने कोटे की 23 सीटों के लिए उम्‍मीदवार तय कर ली है, हालांकि शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनपीए के साथ सीट-बंटवारे की अभी तक औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है.

बीजेपी के 20 उम्मीदवारों में नितिन गडकरी (नागपुर), सुधीर मुनगंटीवार (चंद्रपुर), हिना गावित (नंदुरबार), सुभाष भामरे (धुले), स्मिता वाघ (जलगांव), रक्षा खडसे (रावेर), अनुप धोत्रे (अकोला), रामदास तड़स ( वर्धा), प्रतापराव चिखलियाकर (नांदेड़), रावसाहेब दानवे (जालना), भारती पवार (दिंडोशी), कपिल पाटिल (भिवंडी), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), मिहिर कोटेचा (मुंबई उत्तर पूर्व), मुरलीधर मोहोल (पुणे), सुजय विखे -पाटिल (अहमदनगर), पंकजा मुंडे (बीड), सुधाकर श्रंगारे (लातूर), रणजीतसिंह नाइक निंबालकर (माधा) और संजयकाका पाटिल (सांगली).

क्या राज ठाकरे NDA में आएंगे? नितिन गडकरी बोले- 'तभी कुछ कहना उचित होगा जब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget