एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: एक्शन में CM देवेंद्र फडणवीस ने बनाया वसूली प्लान, कहा- 'जहां बुलडोजर...'

Nagpur Violence News: CM देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक हिंसा में शामिल लोगों को जब तक हम सबक नहीं सिखा देते, तब तक हमारी सरकार शांत नहीं बैठेंगी. पुलिसकर्मियों जिन्होंने हमला किया उन्हें नहीं छोड़ेंगे.

Devendra Fadnavis On Nagpur Violence: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को नागपुर हिंसा को लेकर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने कहा कि नागपुर हिंसा को लेकर झूठा प्रचार किया गया कि  कुरान की आयत जलाई गई, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर हिंसा फैल गई. 

सीएम ने आगे कहा, "हिंसा में शामिल लोगों को जब तक हम सबक नहीं सिखा देते, तब तक हम लोग शांत नहीं बैठेंगे. खासकर पुलिसकर्मियों पर जिन लोगों ने हमला किया है, उन्हें हम नहीं छोड़ेंगे." 

उन्होंने कहा, "दंगाइयों से हिंसा में हुई नुकसान की भरपाई की जाएगी. उनकी प्रोप्रटी भी जब्त की जाएगी."

 सीएम फडणवीस ने बुलडोजर एक्शन को लेकर कहा कि जहां चलाने की आवश्यकता होगी, वहां बुलडोजर चलाया जाएगा. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

'पुलिस पर हमले के दोषियों को नहीं छ़ोड़ेंगे'

सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दंगा होने के बाद पहली बार वहां पहुंचे थे.आज उन्होंने जो नागपुर में दंगा के मसले पर वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों से उसकी पूरी जानकारी हासिल की. हिंसा में बड़े पैमाने पर पुलिस के जवान घायल हुए. पुलिस पर हमले के एक भी दोषियों को नहीं छ़ोड़ेंगे. बता दें कि नागपुर सिटी सीएम का गृह नगर भी है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय भी नागपुर में ही है. 

अभी तक 104 गिरफ्तार

महाराष्ट्र की सीएम फडणवीस ने कहा कि घटना वाले दिन औरंगजेब की कब्र की प्रतिकृति को सुबह जला दिया गया था. इस पर एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन इस पर कुरान की आयत लिखी होने की अफवाह फैलने के बाद लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ ने पथराव और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया.  

उन्होंने बताया कि नागपुर दंगे के दौरान पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई की. अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दंगा करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है. अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस और लोगों को गिरफ्तार करेगी. जो लोग दंगे में शामिल हैं या दंगाइयों की मदद कर रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी. 

अफवाह फैलाने वाले 68 पोस्ट की पहचान

सीएम देवेंद्र फडणवीस के अनुसार इस मामले में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी सह-आरोपी बनाया जाएगा. अब तक 68 सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान कर उन्हें हटाया गया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget