एक्सप्लोरर

Maharashtra: बर्थडे पार्टी, शराब और बिरयानी...रील बनाने की मस्ती ने ले ली दो छात्रों की जान

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि कार बैरिकेड से टकराकर पलटी खा गई थी.

Maharashtra Nagpur Road Accident News: नागपुर (Nagpur) में एक एक्सीडेंट का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. यहां कार सवार दो छात्रों की मौत हो गई. इनकी उम्र 19-20 साल है. इस कार में पांच स्टूडेंट्स सवार थे. दुर्घटना इतना जबर्दस्त था कि दो छात्रों की मौके पर मौत (Death) हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. ये सभी एक अन्य मित्र की जन्मदिन पार्टी (Birthday Party) मनाकर आ रहे थे. यह दुर्घटना आधी रात को 2.30 बजे हुई है.

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना रील बनाने के चक्कर में हुई है. इन छात्रों ने पार्टी में शराब पी रखी थी. छात्र घर में किसी को बताएं बिना पिता की कार लेकर रवाना हो गए थे. शराब की पार्टी करने के बाद बिरयानी खाने की उनकी इच्छा हुई. बिरयानी की खोज में वह घर से रवाना हुए, मौज मस्ती के मूड में होने से ऊंची आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजा रहे थे और इस दौरान उन्होंने क्लिप भी बनाई.

बैरिकेड से टकराकर पलटी खा गई कार
मौज मस्ती के धुन में उन्होंने कार की तेज गति कर दी. इस बात का उन्हें एहसास नहीं हो पाया और कार से नियंत्रण छूट गया. कार सड़क पर बैरिकेड से टकराने के बाद तीन-चार पलटी खाकर ठहर गई. पुलिस की जांच में छात्रों में शराब सेवन का भी प्रमाण मिला है.

दुर्घटना पर पुलिस का आया यह बयान
उधर, नागपुर के पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन छात्रों में से दो की हालत में मामूली सुधार हुआ है. एक की अवस्था चिंताजनक है और दो लोगों की मौत हो गई है. यह बच्चे कार में बैठकर रील बना रहे थे, और गलत तरीके से कार चला रहे थे. गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई. गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है. इससे लग रहा है कि गाड़ी कितनी स्पीड में थी और सभी शराब के नशे में थे.

ये भी पढ़ें- Pune IAS Pooja Khedkar: विवादों में आईं IAS पूजा खेडकर की पहली प्रतिक्रिया, सर्टिफिकेट विवाद पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget