एक्सप्लोरर

Nagpur Blast: नागपुर के फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, कई लोगों के उड़े परखच्चे, आज पांच जले शव बरामद, कुल 9 की मौत

Solar Industries India Limited Blast: नागपुर में एक फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है. इसमें कुल नौ लोगों की मौत हो गई है. आज पांच जले हुए शव बरामद किए गए हैं.

Nagpur Blast Update: नागपुर जिले के बाजारगांव में घटनास्थल से अब तक चार जले हुए शव बरामद हुए हैं. दो शव पुरुषों के और दो महिलाओं के हैं. जबकि पांचवां शव बुरी अवस्था में पाया गया है. वहीं विस्फोट स्थल से मृतकों के शरीर के कुछ कटे हुए हिस्से भी बरामद किए गए हैं. चूंकि शव बुरी अवस्था में मिले हैं इसीलिए डीएनए की जांच के बाद मृतकों के परिवारों को शव सौपें जायेंगे. महाराष्ट्र में नागपुर जिले के चक्दोह में विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार को विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

कब हुआ ब्लास्ट?
‘सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड’ के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, ‘‘इमारत संख्या एचआर-सीपीसीएच-2 में सुबह नौ बजे एक दुखद घटना हुई, जिसमें नौ श्रमिकों की जान चली गई.’’ गुस्साए स्थानीय लोगों और मजदूरों के रिश्तेदारों ने विस्फोटक बनाने वाली कंपनी के नजदीक अमरावती-नागपुर राजमार्ग को जाम कर दिया, नारे लगाए और परिसर में प्रवेश की मांग की ताकि वे अपने प्रियजनों के शवों को देख सकें. कंपनी के प्रवेश द्वार के बाहर भी करीब 200 लोगों की भीड़ मौजूद थी. पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की और वहां से हटने के लिए कहा.

सीएम शिंदे घटनास्थल पर पहुंचे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रात सवा नौ बजे घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बात की. जिला सूचना कार्यालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्होंने नगर निकाय, पुलिस और कंपनी के अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के रिश्तेदारों से बात की. फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी जबकि कंपनी प्रत्येक मृतक के परिवार को 20-20 लाख रुपये देगी.

ये भी पढ़ें: Pune Fire: पुणे फैक्ट्री में आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14, इलाज के दौरान दो महिलाओं ने तोड़ा दम

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget