एक्सप्लोरर

ईद के मौके पर फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, नागपुर हज हाउस को दिए ₹1.2 करोड़ रुपये

Nagpur Haj House: इसको लेकर अल्पसंख्यक विभाग की और से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. हज हाउस के सामने पार्किंग और दूसरे सौंदर्यीकरण के काम किए जाएंगे.

ईद के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर हज हाउस के लिए बड़ा ऐलान किया है. इसके सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने 1.2 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. अल्पसंख्यक विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि हज की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए नागपुर में हज हाउस का निर्माण किया गया है. ये साल 2012 से सेवा में है. हर साल यहां से 1000 से 1500 मुस्लिम हज की यात्रा पर जाते हैं. यहीं पर ये यात्री रुकते हैं जहां ठहरने की अस्थायी सुविधा और यहां पर हज को लेकर प्रशिक्षण देने का भी काम होता है.

अल्पसंख्यक विभाग ने कहा कि नागपुर हज हाउस बिल्डिंग की मरम्मत, इसके सामने की जगह में पार्किंग और सौंदर्यीकरण के लिए 1.20 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है.

ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने सभी विभागों से राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले किसी भी नए प्रस्ताव में आवंटित बजट से परे व्यय में संभावित वृद्धि का स्पष्ट उल्लेख करने का निर्दश दिया है. राज्य में वित्तीय बाधाओं के संकेतों के बीच यह निर्देश शुक्रवार को जारी किया गया. 

इसमें किसी भी नए प्रस्ताव के लिए व्यय में संभावित वृद्धि की पहचान करने में पारदर्शिता का आह्वान किया गया है, जिससे विभागों को उनकी वित्तीय प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह बनाया जा सके. निर्देश में इस बात पर जोर दिया गया कि बिना यह स्पष्ट किए कि विभाग का व्यय उसके मूल आवंटन से कितना अधिक हो सकता है, कोई भी प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए. एक अधिकारी ने बताया कि अनावश्यक व्यय पर लगाम लगाने के लिए विभागों को निरर्थक व्यय को सीमित करने, अनावश्यक सरकारी योजनाओं को समेकित करने तथा जहां भी संभव हो, मुफ्त सेवाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं. (पीटीआई के इनपुट के साथ)

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget