एक्सप्लोरर

Mumbai Weather: मुंबई में प्री-मानसून ने दी दस्तक, जानें- कब तक महाराष्ट्र में तेज बारिश की है संभावना?

Mumbai Pre-Monsoon: मुंबई में 20 मई को तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं. मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक तट पर बनने वाली चक्रवात के कारण 21-24 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है.

Mumbai Pre-Monsoon Update: महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार (20 मई) की शाम भारी बारिश हुई. कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे शहर की सड़कों पर यातायात प्रभावित हुए. अधिकारियों ने बताया कि प्री-मानसून बारिश का असर है, जिसका असर मुंबई से ज्यादा पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में अधिक देखा गया. 

पश्चिमी उपनगर जोगेश्वरी में सबसे ज्यादा 63 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अंधेरी (मालपा डोंगरी) में 57 मिमी और अंधेरी (ईस्ट) में 40 मिमी बारिश हुई. पूर्वी उपनगरों में पवई में 38 मिमी, भांडुप (एस वार्ड कार्यालय) में 29 मिमी और टेंभी पाड़ा में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई.

कहीं गिरे पेड़, कहीं जलजमाव से हुआ यातायात प्रभावित
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, रात 8 बजे से 11 बजे के बीच महानगर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें पश्चिमी उपनगरों में सबसे अधिक बारिश हुई. 3 घंटे के भीतर, दक्षिण मुंबई में औसतन 12.86 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 15.65 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 26.63 मिमी बारिश दर्ज की गई.

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एक पेड़ गिरने और एक शॉर्ट सर्किट की घटना के अलावा कोई अन्य बड़ा हादसा नहीं हुआ. बारिश के बावजूद शहर और उपनगरों में जलजमाव की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई, हालांकि अंधेरी सबवे में पानी भरने के कारण यातायात को रोकना पड़ा.

21 से 24 मई के बीच तेज बारिश की संभावना- मौसम विभाग 
सड़क यातायात धीमा होने की बात यात्रियों ने भी मानी, हालांकि रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रहीं. कुछ यात्रियों ने बताया कि स्थानीय ट्रेन सेवाएं थोड़ी देरी से चल रही थीं.

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 21 से 24 मई के बीच तेज बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई है. इसका कारण अरब सागर के पूर्व-मध्य क्षेत्र में कर्नाटक तट के पास बनने वाली चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली को बताया गया है.

मुंबई क्षेत्रीय मौसम विभाग ने मंगलवार (20 मई) शाम एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि 22 मई के आस-पास इस क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो बाद में उत्तर की ओर बढ़ सकता है और तेज हो सकता है.

मौसम वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने कहा कि इस चक्रवाती प्रणाली के प्रभाव से दक्षिण कोंकण, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र और मुंबई सहित कई हिस्सों में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है. कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget