अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
दिल्ली में चल रहे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दलों के प्रदर्शन में उद्धव गुट गैरहाजिर रहा. इससे अब कांग्रेस पार्टी नाराज नजर आ रही है.

भारतीय चुनाव आयोग और वोट चोरी के खिलाफ देशभर में विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस का विरोध जारी है. दिल्ली में बीते दिनों हुए कांग्रेस के प्रोटेस्ट में इंडिया अलायंस के तमाम दल शामिल हुए. इसमें समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव समेत कई नेता मौजूद रहे. वहीं अन्य पार्टियों के भी नेताओं ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया.
वहीं इस प्रदर्शन में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी ने इस प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया. ऐसे में उद्धव गुट के इंडिया गठबंधन के आंदोलन में शामिल न होने पर नाराजगी शुरू हो गई है. शिवसेना उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रदर्शन में शामिल न होने पर कांग्रेस नाराज नजर आ रही है. इससे ऐसा लगता है कि कांग्रेस अब उद्धव ठाकरे से नाराज हो गई है.
अखिलेश से खींचतान के बाद बनी बात
बता दें कि बीते दिनों यूपी चुनाव में सीटों के बंटवारे और गठबंधन को लेकर समाजावादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं में सियासी बयानबाजी का दौर जारी रहा. जिससे लग रहा था कि दोनों दलों के बीच बात नहीं बनेगी. लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दलों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर वोट चोरी, एसआईआर, ज्ञानेश कुमार विवाद को लेकर किए गए प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के सांसदों समेत अखिलेश यादव भी इस प्रदर्शन में नजर आए.
सपा चीफ के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद लगा कि कांग्रेस और सपा के बीच अब बात बन गई है. ऐसे में यूपी चुनाव को लेकर लगता है कि दोनों पार्टियां बातचीत के जरिए सीटों के बंटवारे और गठबंधन पर विचार कर सकती हैं.
शिवसेना ने आप और DMK को दी सलाह
बता दें कि शिवसेना यूबीटी खुद प्रदर्शन में शामिल नहीं हुई, लेकिन आम आदमी पार्टी और डीएमके को सलाह दे डाली. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन से आम आदमी पार्टी (आप) और डीएमके के दूर रहने के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने कहा कि दोनों दलों को तानाशाही के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस के साथ अपने मतभेदों को भुला देना चाहिए.
दिल्ली में चल रहे इंडिया गठबंधन के आंदोलन में शिवसेना युबीटी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के गैरहाजिर रहने से कांग्रेस नाराज है. इससे पहले सीजेपी के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में समर्थन देने के लिए उद्धव ठाकरे खुद दिल्ली पहुंचे थे. लेकिन इस बार उद्धव ठाकरे ने इंडिया गठबंधन के आंदोलन से खुद को दूर रखा जिससे कांग्रेस के खासा नाराज होने की खबरें सामने आ रही है.
महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन






















