एक्सप्लोरर

मुंबई में खेलते-खेलते खड़ी कार के अंदर लॉक हो गए दो बच्चे, दोनों की मौत, पुलिस ने बताई ये वजह

Mumbai Police: मुंबई से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. एक कार से दो बच्चों की लाश मिली है. पुलिस को संदेह है की दोनों की मौत दम घुटने के कारण हुई है.

Mumbai News: मध्य मुंबई के एनटॉप हिल इलाके में कई घंटों से लापता दो बच्चे इलाके में खड़ी हुई एक कार के अंदर मृत पाए गए. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरूवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने संदेह जताया है कि बच्चों की मौत संभवत: दम घुटने के कारण हुई. अधिकारी के मुताबिक कार अंदर से बंद थी और ऐसा लगता है कि बच्चे इसका दरवाजा नहीं खोल सके.

कार में मिली दो बच्चों की लाश
मुस्कान मोहब्बत शेख (5) और साजिद मोहम्मद शेख (7) बुधवार अपराह्न अपने घर के बाहर खेल रहे थे, जहां यह कार खड़ी थी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब बच्चे शाम तक घर नहीं लौटे तो उनके माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की. इसके बाद उन्होंने एनटॉप हिल पुलिस थाने में बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई.

कुछ घंटों के बाद, वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने बच्चों को कार के अंदर बेहोश हालत में देखा. इसके बाद कार के दरवाजे खोले गए और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि बच्चों की दम घुटने से मौत हुई क्योंकि वे कार के अंदर बंद हो गए थे.

उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल इस घटना के सिलसिले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

मुंबई में आग लगने की घटना
एक अन्य मामले की अगर बात करें तो मुंबई में किराने की एक दुकान में आग लग गई और उसमें बुरी तरह झुलस जाने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है. अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एंटॉप हिल इलाके के जय भवानी नगर में स्थित एक चॉल की एक मंजिला दुकान में बुधवार की रात करीब बारह बजे आग लगने की सूचना मिली थी.

ये भी पढ़ें: सुप्रिया सुले के लिए प्रचार में उतरीं बेटी रेवती सुले, बारामती में पवार परिवार में आर-पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget